नई दिल्ली, खबर संसार। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी एक्ट्रेस पत्नी दीपिका पादुकोण के बारे में कुछ ऐसा बताया है जिसे सुनकर हर कोई इस जोड़ी का मुरीद हो जाएगा। क्योंकि रणवीर की मानें तो एक होस्ट के रूप में उन्हें परफेक्ट बनाने के पीछे दीपिका का ही हाथ है।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बतौर होस्ट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करने का श्रेय दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को देते हैं और कहते हैं कि वह उनकी सबसे बड़ी विश्वासपात्र साथी हैं, और उनके काम को क्रिएटिवली क्रिटिक करती हैं। ‘द बिग पिक्चर’ (The Big Picture) के लॉन्च के दौरान, रणवीर ने खुलासा किया कि कैसे दीपिका ने उन्हें शो का हिस्सा बनने में मदद की है।
पति रणवीर को टिप्स देतीं है दीपिका
रणवीर ने कहा, ‘दीपिका ने मुझे मेजबान के रूप में बेहतर काम करने के लिए बहुत सारे टिप्स दिए हैं। वह हमेशा मेरी सबसे बड़ी विश्वासपात्र रही हैं, और मेरे लिए रचनात्मक आलोचना साझा करती हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं वास्तव में आभारी हूं कि मेरे पास मेरे साथी के रूप में इतना तेज दिमाग है। उनके प्यार और समर्थन के साथ, मैं निश्चित रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम हूं।’ बता दें कि जल्द ही इस शो ‘द बिग पिक्चर’ से रणवीर OTT डेब्यू करने वाले हैं। इसका प्रीमियर 16 अक्टूबर को कलर्स, वूट और जियो टीवी पर होगा।
इसे भी पढ़े-Jamrani बांध का निर्माण राज्य व केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना
इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट पर बात करें तो, रणवीर जल्द ही कबीर खान की ’83’ में दिखाई देंगे, जो 1983 में भारत की ऐतिहासिक विश्व कप क्रिकेट जीत पर आधारित है, इसके अलावा रणवीर रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ और एक्शन ड्रामा ‘सूर्यवंशी’ में भी दिखाई देंगे। वह यशराज फिल्म्स की दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित ‘जयेशभाई जोरदार’ का भी इंतजार कर रहे हैं।

