खबर संसार देहरादून.रावण बोला लंका में सब ठीक उत्तराखंड में पटवारी का पेपर लीक. जी हा इन दिनों उत्तराखंड सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमिशन की स्नातक स्तरीय परीक्षा 21 सितम्बर 2025 संपन्न हुई जिसमे हरिद्वार के बहद्रावाद के पथरी में बाल सदन इंटर कॉलेज के कक्ष 3 में खालिद नाम के व्यक्ति का मामला जिसमे पेपर की तीन पेज सोशल मीडिया पर वायरल होने से तूफान मचा हुआ है हालांकि सीएम धामी का बयान है कि यें पेपर लीक नहीं नक़ल का मामला है! उत्तराखंड में पेपर लीक का मामला सड़क के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी गर्माया हुआ है। सोशल मीडिया पर युवाओं के प्रदर्शन के वीडियो, सरकारी सिस्टम पर तंज कसते पोस्टर और मीम के बाद अब रामलीला का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
रावण बोला लंका में सब ठीक उत्तराखंड में पटवारी का पेपर लीक
वीडियो में रामलीला के मंच पर कलाकार पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए व्यंग कस रहे हैं। वीडियो पिथौरागढ़ की प्रसिद्ध टकाना की रामलीला का बताया जा रहा है। बुधवार रात रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। इस दौरान स्वयंवर में आने वाले राजाओं का सुमति और विमति की भूमिका निभा रहे पात्र स्वागत करते हैं और अपना परिचय देने को आग्रह करते हैं। स्वयं को श्रीलंका का राजा बताने वाला एक कलाकार कहता है कि सुनने में आ रहा है कि उत्तराखंड में पटवारी का पेपर भी लीक हो गया है।



