खबर संसार देहरादून । रावत का इस्तीफा उत्तराखंड में राजनीतिक भूकंप आज भी । जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड में राजनीति की जहां कल कांग्रेस के हरीश रावत ने ट्वीट कर राजनीतिक सरगर्मियां तेज कर दी थी तो अभी अभी हरक सिंह रावत भाजपा में कद्दावर नेता हैं ने इस्तीफा दे दिया है वह कह रहे हैं कि उनकी योजनाओं को भाजपा सरकार लटका रही है ऐसी सरकार में रहने का क्या फायदा
जी हां हरक सिंह रावत ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. रावत देहरादून में कैबिनेट की बैठक में शामिल थे. इसी दौरान बैठक छोड़कर निकल गए. उनके समर्थकों ने सचिवालय में जमकर हंगामा किया. हरक सिंह रावत के पास उत्तराखंड में वन एवं पर्यावरण, लेबर और स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय है.
कल उत्तराखंड में कांग्रेस के हरीश रावत के ट्वीट के बाद अब शायद भाजपा में भी अंतर्कलह उभर रही है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने शुक्रवार शाम मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले वे कैबिनेट बैठक को बीच में छोड़कर निकल आए थे।
कल ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। हरीश रावत के ट्वीट पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हैं। हरीश रावत मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने को लेकर इस तरह की राजनीति कर रहे हैं।
हरक सिंह रावत ने कहा है कि हरीश रावत इसलिए नाराज हैं क्योंकि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पूरी तरह बिखर चुकी है। राहुल गांधी की रैली के बाद कांग्रेस के पक्ष में बन रहे माहौल पर हरीश रावत के एक ट्वीट ने पानी फेर दिया है।
इसके साथ ही हरक सिंह रावत ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान का भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि हरीश रावत एक अच्छे नेता हो सकते हैं लेकिन एक अच्छे नेतृत्व वाले नेता नहीं



