HomeInternationalबॉस की पत्नी से बनाए संबंध, नौकरी से निकाला तो पहुंच गया...

बॉस की पत्नी से बनाए संबंध, नौकरी से निकाला तो पहुंच गया कोर्ट, अब आया ये फैसला

लंदन, खबर संसार। जी, आप ने सही पढ़ा एक इंजीनियर (Engineer) ने पहले अपने बॉस की पत्नी के साथ अफेयर किया फिर जब उसे नौकरी से निकाल दिया गया तो वो अदालत पहुंच गया। अब अदालत ने भी एक तरह से यह स्पष्ट कर दिया है कि उसने जो किया वो गलत था।

इंजीनियर ने कोर्ट में दिया ये तर्क

जानकारी के अनुसार, इंजीनियर एंथनी स्मिथ यॉर्कशायर स्थित एक ड्रेनेज फर्म से जुड़े थे। उन्हें अपने बॉस रॉबर्ट की पत्नी लिंडसे जॉर्ज के साथ शारीरिक संबंध बनाने के खुलासे के बाद नौकरी से निकाल दिया गया था। हालांकि, स्मिथ ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी। स्मिथ का तर्क था कि उन्होंने जो कुछ किया, वो कंपनी के बाहर किया। ये उनकी निजी लाइफ है और इससे कंपनी का काम प्रभावित नहीं हुआ, इसलिए उनकी बर्खास्तगी अनुचित है।

ये भी पढ़ें – पाक में दिखा यूफओ, लागों ने कहा क्‍या पाकिस्‍तान को एलियन देंगे उसके कर्मो की सजा

प्रेमिका का बयान बना मुसीबत

हालांकि, बॉस की पत्नी ने इससे उलट बयान दिया। लिंडसे जॉर्ज ने माना कि उन्होंने एंथनी स्मिथ के साथ शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दोनों ने कई बार स्मिथ के ऑफिस टाइम और ऑफिस की गाड़ियों में सेक्स किया। लिंडसे भी कंपनी में डायरेक्टर के पद पर काम करती थीं, लेकिन मामले का खुलासा होने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

एंथनी स्मिथ Full Circle Irrigation नामक कंपनी के साथ पिछले 11 सालों से जुड़े हुए थे। उन पर ये भी आरोप है कि उन्होंने बॉस की पत्नी की न्यूड तस्वीरें अन्य सहकर्मियों को शेयर की थीं। इसके अलावा, स्मिथ पर बॉस से बदतमीजी करने का भी आरोप है। हालांकि, इस सबके बावजूद उन्होंने कंपनी के फैसले को अदालत में चुनौती दी। इंजीनियर को उम्मीद थी कि कोर्ट से उसे अपनी नौकरी वापस मिल जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अदालत ने यह कहते हुए केस खारिज कर दिया कि अनुचित बर्खास्तगी की बात साबित नहीं होती।

ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.