होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है। क्योंकि इस त्योहार में रंग, अबीर, गुलाल जमकर उड़ाया जाता है। इस दौरान लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। लेकिन इन सब के बीच सबसे ज्यादा नुकसान बालों को पहुंचता है। बालों और स्कैल्प में जिद्दी रंग चिपक जाता है। जो आपके बालों को डैमेज पहुंचा सकता है। ऐसे में आपको होली खेलने के दौरान अपने बालों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिससे इन्हें खराब होने से रोका जा सके। इस आर्टिकल की मदद से हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से पक्के रंगों का भी आपके बालों पर कोई असर नहीं होगा।
नारियल का तेल
अगर आप भी होली में रंगों से अपने बालों को बचाना चाहते हैं तो इसके लिए आप होली खेलने से पहले अपने बालों पर नारियल का तेल लगा लें। इससे रंग आपके बालों पर नहीं चिपकेगा और स्कैल्प पर भी नहीं जमेगा। साथ ही हेयर वॉश के दौरान यह कलर आसानी से आपके बालों से निकल जाएगा। आमतौर पर भी बालों में नारियल का तेल लगाना चाहिए। नारियल तेल में मौजूद विटामिन और फैटी एसिड आपके बालों को पोषण देने का काम करते हैं। वहीं होली खेलने के दौरान नारियल का तेल आपके बालों पर रंग नहीं चढ़ने देगा।
सरसों का तेल
कई लोग बालों में सरसों का तेल भी लगाते हैं। वहीं यह तेल आपके बालों को होली के रंगों से बचाने में भी कारगर होगा। इसके लिए आप होली खेलने से कुछ देर पहले सरसों का तेल बालों पर अच्छे से लगाएं। जिससे आपके बालों पर जिद्दी रंग भी नहीं चढ़ेगा औऱ बालों को रंगों से नुकसान भी नहीं होगा। वहीं बालों के अलावा आप त्वचा पर भी सरसों का तेल अप्लाई कर सकती हैं। तेल लगाने से रंग आसानी से छूट जाता है। वहीं इसे लगाने से आपके बाल कलर से डैमेज भी नहीं होंगे।
नींबू और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क
होली के रंगों से बालों को बचाने के लिए आप नींबू और ऑलिव ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह हेयर मास्क रंगो से आपके बालों को बचाएगा। इसके लिए आप नींबू और ऑलिव ऑयल को मिलाकर हेयर मास्क तैयार कर लें। वहीं होली खेलने से पहले इसे बालों में अच्छी तरीके से अप्लाई कर लें। इससे आपके बालों के डैमेज होने का खतरा नहीं होगा। साथ ही आपके बाल रंगों के कारण रूखे भी नहीं होंगे। वहीं तेल की मदद से रंग बालों से आसानी से निकल जाएगा। वहीं आप रंग खेलने के दौरान बालों को खुला रखने की बजाय चोटी भी बना सकती हैं। इससे आपके बालों में रंग कम जाता है।
स्कॉर्फ का इस्तेमाल
सिर पर स्कॉर्फ पहनना आजकल फैशन ट्रेंड में शामिल है। इस फैशन की मदद से आप अपने बालों को भी सुरक्षित रख सकती हैं। क्योंकि रंगों से हमारे बालों के डैमेज होने का खतरा होता है। इसलिए होली खेलने के दौरान आप अपने बालों को स्कॉर्फ से कवर कर सकते हैं। इससे आपके बालों पर रंग नहीं जाएगा और आपके बाल भी डैमेज होने से बचे रहेंगे।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस