HomeUttarakhandस्कूटी का टायर फटने से दुर्घटना में रेनू की मौत!

स्कूटी का टायर फटने से दुर्घटना में रेनू की मौत!

खबर संसार हलद्वानी। स्कूटी का टायर फटने से दुर्घटना में रेनू की मौत ! जी हा दुर्घटना में पिता और पुत्री रेनू दोनो गंभीर रुप से घायल हो गए थे। दोनो को ईलाज के लिए पहले हल्द्वानी और फिर भोजीपुरा बरेली के राममूर्ति स्मारक चिकित्सालय ले जाया गया। लेकिन आज 25 वर्षीय रेनू को बचाया नही जा सका।

स्कूटी का टायर फटने से दुर्घटना में रेनू की। मौत!

प्राप्त जानकारी अनुसार निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के संजयनगर निवासी ऑनरी कैप्टन लक्ष्मण , बिंदुखत्ता के संजयनगर-2 निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन लक्ष्मण सिंह ठाकुरी अपनी पुत्री कुमारी रेनू उम्र 25 वर्ष को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में हो रही एक परीक्षा में शामिल करने के लिए अपनी स्कूटी से लालकुआं की ओर को आ रहे थे कि हनुमान मंदिर के समीप उनकी स्कूटी का टायर अचानक फट गया।

जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क में रगड़ती हुई हुई काफी दूर तक गई, इस दौरान जहां लक्ष्मण सिंह घायल हो गए, वही स्कूटी के पीछे बैठी उनकी बेटी रेनू सिर में चोट आ जाने के चलते बेहोश हो गई, जिसे पहले हल्द्वानी के निजी अस्पताल उसके बाद बरेली भोजीपुरा के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज रेनू ने दम तोड़ दिया, रेनू के निधन से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आज देर शाम गौला नदी में मृतका रेनू का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया, लक्ष्मण सिंह के एक पुत्र जबकि तीन पुत्रियां हैं जिसमें सबसे छोटी रेनू थी, परिवार में रेनू के अलावा सभी विवाहित हैं। घटना से आसपास के लोग दुखी है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.