HomeUttarakhandउद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करें: अपर जिलाधिकारी

उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करें: अपर जिलाधिकारी

रूद्रपुर। जनपद में औद्योगीकरण को और अधिक गति देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन उद्योग बंधुओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रहा है। शनिवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित उद्योग मित्र की बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

सिंगल विंडो सिस्टम को किया जा रहा मजबूत

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि निवेशकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।

लंबित प्रकरणों पर सख्त रुख

उन्होंने स्पष्ट किया कि जो प्रकरण शासन स्तर पर लंबित हैं, उनके लिए पुनः अनुस्मारक पत्र भेजे जाएं और जो कार्य विभागीय स्तर पर लंबित हैं, उनके लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उद्यमियों ने उठाईं बुनियादी समस्याएं

बैठक में उद्यमियों द्वारा एल्डिको सिडकुल औद्योगिक पार्क सितारगंज फेज-2 में विद्युत आपूर्ति के लिए नए सब स्टेशन के निर्माण की मांग की गई। इस पर सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक ने जानकारी दी कि प्रस्ताव को राज्य स्तरीय उद्योग मित्र बैठक हेतु पोर्टल पर अपलोड कर निदेशालय को भेजा जा चुका है।

इसके अलावा सितारगंज से एल्डिको सिडकुल तक सड़क मरम्मत एवं चौड़ीकरण, एनएच-74 तक नहर कवरिंग, सिमला से मलसा-दरऊ मार्ग चौड़ीकरण तथा काशीपुर में 132 केवी पावर सब स्टेशन की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए गए।

प्रशासन ने दिया भरोसा

अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों के विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और समन्वय में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्योग संगठन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.