HomeCrimeलखीमपुर मामले में खुलासा, दोनों किशोरियों की रेप के बाद गला दबा...

लखीमपुर मामले में खुलासा, दोनों किशोरियों की रेप के बाद गला दबा की हत्या

जी, हां आप ने सही पढ़ा लखीमपुर खीरी मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। यहां दो किशोरियों के शव मिलने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया गया। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, पोस्मार्टम में दोनों किशोरियों की रेप के बाद गला दबाकर हत्या की करने की बात सामने आई है। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या और हैंगिंग की भी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।

पिता ने कहा आरोपियों को फांसी होनी चाहिए

इससे पहले मृतका के पिता का अपनी बेटियों के लिए बयान में दर्द छलका है। मृतका के पिता ने कहा है कि मैं चाहता हूं कि इंसाफ होना चाहिए। उनको (आरोपियों को) फांसी होनी चाहिए। वहीं इससे पहले घटना के बाद पीड़िता के मां का भी बयान आया था। तब उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी थी।

पीड़िता की मां ने कहा, “तीन युवक बाइक से आए और बेटियों को जबरदस्ती उठाकर ले गए। अपहरण के बाद उनके साथ दुष्कर्म किया गया है, उसके बाद हत्या हुई है। वो लालपुर के रहने वाले हैं। उनमें से एक उजली बनियान में था, दूसरा पीली बनियान में था और तीसरा नीली बनियान वाला बाइक चला रहा था।”

छह को लिया हिरासत में: एसपी लखीमपुर

वहीं लखीमपुर एसपी ने कहा, “घटना अभी तक हमारे संज्ञान में आई है। चार नामजद के अलावा इसमें मदद करने वाले दो लोगों को मिलाकर कुल छह लोग हमारे हिरासत में हैं और उन्हे जेल भेजा जा रहा है। मामला महिलाओं के खिलाफ और समाज के एक कमजोर वर्ग के खिलाफ है। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

इन आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में 

लखीमपुर पुलिस ने आज मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उजागर की और बताया कि इस घटना में जुनैद पुत्र इजराइल, सुहैल पुत्र इस्लामुद्दीन, हफीजुल रहमान पुत्र अजीजुर रहमान, करीमुद्दीन पुत्र कलीमुद्दीन, आरिफ उर्फ छोटे पुत्र अहमद हुसैन और छोटू पुत्र चेतराम को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़े-रिलायंस ने अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.