HomeSportऋषभ पंत ने टेस्ट में विदेशी धरती पर बनाया कीर्तिमान, पूर्व विकेटकीपरों...

ऋषभ पंत ने टेस्ट में विदेशी धरती पर बनाया कीर्तिमान, पूर्व विकेटकीपरों को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली, खबर संसार। जी, हां आप ने सही सुना 24 साल के ऋषभ पंत ने क्रिकेट में उस उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है, जो भारत के सभी पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मिलकर हासिल कर पाए थे।

ऋषभ पंत विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में इतने शतक लगा चुके हैं, जितने शतक भारत के पूर्व विकेटकीपरों ने मिलकर सबसे लंबे प्रारूप में लगाए हैं। इतना ही नहीं, जितने शतक पूर्व विकेटकीपरों ने 260 मैचों में लगाए हैं, उतने शतक अकेले पंत ने 23 मैचों में लगा दिए हैं।

विदेशी सरजमीं पर अपना चौथा टेस्ट शतक लगाया

दरअसल, ऋषभ पंत ने विदेशी सरजमीं पर अपना चौथा टेस्ट शतक शुक्रवार 1 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा। इतने शतक किसी भी एक विकेटकीपर बल्लेबाज ने भारत के लिए विदेशी सरजमीं पर नहीं जड़े हैं। यहां तक कि चार शतक भारत के पूर्व विकेटकीपरों ने विदेशी सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलते हुए जड़े हैं। पंत ने जहां 23वें टेस्ट मैच में विदेश में चौथा शतक जड़ा, जबकि बाकी विकेटकीपरों ने 4 शतक 260 मैचों में जड़े हैं।

ममता ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कही ये बात, कांग्रेस बोली- दीदी बन गईं BJP की एजेंट

ऋषभ पंत से पहले विजय मांजरेकर ने वेस्टइंडीज में 1953 में एक शतक जड़ा था, जबकि अजय रात्रा ने भी कैरेबियाई टीम के खिलाफ 2002 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टेसट शतक जड़ा था। वहीं, एमएस धोनी ने एकमात्र टेस्ट सेंचुरी विकेटकीपर के तौर पर विदेशी धरती पर जड़ी, जब उन्होंने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोका। इसके अलावा रिद्धिमान साहा ने वेस्टइंडीज में 2016 में शतकीय पारी खेली थी।

पंत के अलावा यही चार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में विदेशी सरजमीं पर टेस्ट शतक जड़ा है। यहां तक इंग्लैंड में कोई भी भारतीय विकेटकीपर एक शतक तक नहीं जड़ सका है। ऋषभ पंत इंग्लैंड में दो शतक लगाने वाले पहले मेहमान विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 के दौरे के दौरान पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला शतक जमाया। पंत के टेस्ट करियर का वो पहला शतक था।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.