HomeNational55 rupees हर माह जमा करने पर मिलेगी 36000 रूपये पेंशन

55 rupees हर माह जमा करने पर मिलेगी 36000 रूपये पेंशन

खबर संसार, नई दिल्ली : 55 rupees हर माह जमा करने पर मिलेगी 36000 रूपये पेंशन, केन्द्र सरकार ने श्रम योगी मानधन योजना के तहत संगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए एक बेहतर योजना निकाली है। इस योजना के तहत गरीब, मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा चालक, इस तरह के कई अन्य अनेक क्षेत्रों में कार्य करने वाले असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूरों को अब हर माह 55 rupees जमा करने पर बढ़ापे में उन्हें सालना 36000 रूपये पेंशन मिल सकेगी।

किसानों के लिए केन्द्र सरकार कुछ न कुछ बड़े कदम उठाती रहती है। केन्द्र सरकार पीएम किसान निधि से जुड़े किसानों को हर साल 6000 रूपये दे रही है। और अभी कुछ दिन पहले ही किसान हितों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने तीनों नये कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की है।

ये भी पढें- संविधान दिवस पर Chief Minister ने दी बाबा साहब को श्रद्धाांजलि

क्या है 55 rupees जमा करने की योजना

श्रम योगी मानधन योजना को शुरू करने के लिए हर माह आपको बैंक या पोस्ट आफिस में 55 rupees जमा करने होंगे। यहां बताते चलें कि 18 वर्ष के बालिग रोजाना करीब 2 रुपये या हर माह 55 rupees बचाकर आप सालाना 36000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति ये स्कीम 40 वर्ष की उम्र में शुरू करता है, तो हर माह उसे 200 रुपये जमा करने पड़ेगे। जिसके बाद फिर 60 वर्ष की उम्र होने के बाद पेंशन के रूप में आपको 3000 रुपये महीने मिलने शुरू हो जाएंगे। यानि 36000 रुपये सालाना मिलेंगे।

वहीं, इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास सेविंग बैंक अकाउंट और आधार कार्ड होना आवश्यक है। व्यक्ति की उम्र 18 साल से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आपको योजना के लिए कॉमन सर्विस सेंटर में पंजीकरण करवाना होगा। CSC सेंटर में पोर्टल पर श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सरकार ने इस योजना के लिए वेब पोर्टल बनाया है। इन सेंटर्स के जरिये ऑनलाइन सभी जानकारी भारत सरकार को चली जाएगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.