HomeInternationalअफगानिस्तान Border पर रूस ने उतार दी अपनी सेना, भारत भी तैयार!

अफगानिस्तान Border पर रूस ने उतार दी अपनी सेना, भारत भी तैयार!

भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में हलचल मच गई है। अफगानिस्तान की सीमा पर रूस ने अपनी सेना भेज दी है। रूस की सेना ने तजाकिस्तान के साथ मिलकर अफगानिस्तान की सीमा पर जबरदस्त युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इस युद्धाभ्यास में ड्रोन, टैंक, 24 हेलीकॉप्टर सहित कई खतरनाक सैन्य उपकरण मैदान में उतार दिए गए हैं। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ है कि रूस को अफगानिस्तान के पास अपनी सेना भेजनी पड़ गयी है और क्या भारत अफगानिस्तान में आने वाले तूफान से निपटने के लिए तैयार है?

अफ़ग़ानिस्तान में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए भारत कूदा और उसके बाद भारत और चीन को अफगानिस्तान में रोकने के लिए अमेरिका कूद पड़ा। मगर अब अमेरिका को आने से रोकने के लिए रूस ने भी अपनी सेना अफगानिस्तान की सीमा पर बैठा दी है। दरअसल, ये सारा बवाल दुनिया के सबसे स्ट्रेटजिक एयर बेस में से एक बगराम एयरबेस में कब्जे के लिए हो रहा है। अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस भारत के बेहद नजदीक है। बगराम एयरबेस से भारत, रूस, चीन, ईरान पाकिस्तान, सेंट्रल एशिया और यहां तक कि यूरोप पर भी नजर रखी जा सकती है। रणनीति के हिसाब से ये दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण इलाकों में से एक है।

अफगानिस्तान युद्ध के दौरान बगराम एयरबेस अमेरिकी सेना का गढ़ था

2021 में अमेरिकी सेना के अफ़ग़ानिस्तान छोड़ने के बाद चीन बगराम एयरबेस पर कब्जे की कोशिश में लगा हुआ है क्योंकि चीन बगराम एयरबेस के पास ही अपनी एक न्यूक्लियर फैसिलिटी बना रहा है। इस खबर ने अमेरिका के होश दिए क्योंकि यह इलाका कभी अमेरिका के कब्जे में था। अमेरिका के 20 साल तक चले अफगानिस्तान युद्ध के दौरान बगराम एयरबेस अमेरिकी सेना का गढ़ था। 20 सालों तक अमेरिका ने अफगानिस्तान और उसके आस पास के देशों पर जितने ऑपरेशन किये हैं वो बगराम एयरबेस पर बैठकर ही किये हैं।

बाइडेन ने गलत तरीके से अफगानिस्तान को छोड़ा

बगराम एयरबेस अमेरिका के लिए कितना महत्वपूर्ण है यह डोनाल्ड ट्रंप के बयान से ही समझ आता है डोनाल्ड ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि बाइडेन ने गलत तरीके से अफगानिस्तान को छोड़ा। ट्रम्प ने कहा कि बगराम एयरबेस को छोड़ना अमेरिका की सबसे बड़ी भूल है क्योंकि यहां पर चीन आकर बैठ गया है। ऐसे में खबर आई है कि बगराम एयरबेस पर अमेरिका ने अपना एक मिलिट्री विमान उतार दिया है।

दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी सेना का सी 17 ग्लोब मास्टर विमान बगराम में उतरा है। अमेरिका फिर से बगराम एयरबेस पर कब्जा चाहता है। यहां से वो रूस, चीन, ईरान और कुछ हद तक भारत पर नियंत्रण रखना चाहता है। इस काम के लिए अमेरिका पाकिस्तान से मदद ले सकता है। यह खबर सुनते ही रूस भी एक्टिव हो गया क्योंकि 1950 में चल रही जंग के चलते रूस ने हीं बगराम एयरबेस बनाया था। बगराम एयरबेस सोवियत संघ का भी गढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.