HomeUncategorizedयूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है रुस, अमेरिकी खुफिया विभाग ने...

यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है रुस, अमेरिकी खुफिया विभाग ने दी चेतावनी?

कीव, खबर संसार। रुस और यूक्रेन का युद़ध अब खतरनाक रुप लेता जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी खुफ‍िया ने ये दावा किया है रुस कभी भी यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है। इस दावे से पुरी दुनिया में दहशत और हताशा का माहौल है।

बताते चले की अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के डायरेक्‍टर ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन की जंग में रूस के रणनीतिक या कम क्षमता वाले परमाणु बम के इस्‍तेमाल के खतरे को हल्‍के में नहीं लिया जा सकता है। सीआईए डायरेक्‍टर विलियम बर्न्‍स की इस विस्‍फोटक टिप्‍पणी से साफ हो गया है कि यूक्रेन की जंग में परमाणु बम के इस्‍तेमाल का खतरा बढ़ता जा रहा है।

इसे भी पढ़े-यूक्रेनी सैनिकों ने काला सागर में एक रूसी युद्धपोत को किया तबाह

हालांकि बर्न्‍स ने यह भी कहा कि सीआईए को अभी रूसी परमाणु हमले के खतरे को लेकर बहुत ज्‍यादा व्‍यवहारिक साक्ष्‍य नहीं मिला है। रूस ने गत 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले शुरू किए थे जो अभी भी जारी हैं। यह द्वितीय विश्‍वयुद्ध के बाद किसी यूरोपीय देश पर सबसे बड़ा हमला है।

इससे पहले रूस के सुरक्षा परिषद के डेप्‍युटी चेयरमैन और रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन के नजदीकी सहयोगी दमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी दी थी कि अगर स्‍वीडन और फिनलैंड ने नाटो को जॉइन किया तो मास्‍को यूरोप के बीच में बसे अपने सैन्‍य अड्डे कालिनग्राड में परमाणु बम और हाइपरसोनिक मिसाइलों की तैनाती कर सकता है।

रूस के पास करीब 2 हजार कम क्षमता के परमाणु बम

विशेषज्ञों के मुताबिक रणनीतिक या कम क्षमता के परमाणु हथियार उन्‍हें कहा जाता है जो युद्धक्षेत्र में इस्‍तेमाल के लिए डिजाइन किए जाते हैं। कई विशेषज्ञों का कहना है कि रूस के पास ऐसे करीब 2 हजार परमाणु बम हैं जिन्‍हें एयरफोर्स, नेवी और जमीनी सेना की मदद से शत्रु के खिलाफ दागा जा सकता है। रूस दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति है और उसके पास करीब 6 हजार परमाणु बम हैं। इसमें जार बॉम्‍बा भी शामिल है जो दुनिया का सबसे शक्तिशाली एटम बम है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.