HomeSportसरफराज खान ने मुंबई के लिए तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, 75...

सरफराज खान ने मुंबई के लिए तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, 75 गेंद में 157 रन

विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की टीम ने घरेलू क्रिकेट में धमाका कर दिया। मुंबई के लिए खेलते हुए सरफराज खान ने सिर्फ 75 गेंद में 157 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 14 छक्के निकले। सरफराज की इस धमाकेदार पारी की मदद से मुंबई ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 444 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

सरफराज के भाई मुशीर खान ने भी टीम को मजबूती दी। मुशीर ने 66 गेंद में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। वहीं यशस्वी जायसवाल 64 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो गए और अर्धशतक से चूक गए।

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूट गया

इस मैच में सरफराज खान ने सिर्फ 56 गेंद में शतक जड़कर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मुंबई के लिए यह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने सिक्किम के खिलाफ 62 गेंद में सेंचुरी बनाई थी।

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे सरफराज खान अब घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में धमाल मचा रहे हैं। रेड बॉल फॉर्मेट में लगातार रन बनाने के बाद उन्होंने सैयद मुश्तीक अली ट्रॉफी में टी20 में कमाल दिखाया था। अब 50 ओवर के फॉर्मेट में भी उनका बल्ला जोरदार है। आईपीएल 2026 में सरफराज चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा होंगे। उन्हें नीलामी में 75 लाख रुपये में खरीदा गया।

मुंबई ने बनाया विशाल स्कोर

सरफराज की पारी के अलावा मुंबई के विकेटकीपर हार्दिक तमोरे ने भी टी20 स्टाइल में धमाका किया। हार्दिक ने 28 गेंद में 53 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। शम्स मुलानी ने 15 गेंद में 22 और तनुष कोटियान ने 12 गेंद में नाबाद 23 रनों का योगदान दिया। इस पारी में कुल 25 छक्के और 35 चौके लगे, जिससे मुंबई ने 444 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि सरफराज खान घरेलू क्रिकेट के सुपरस्टार हैं। उनकी तूफानी पारी और मुंबई का विस्फोटक स्कोर क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गया है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.