HomeUttarakhandगुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी में विज्ञान कार्यशाला का हुआ आयोजन

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी में विज्ञान कार्यशाला का हुआ आयोजन

हल्द्वानी: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी में ‘हिमालयन ग्राम विकास समिति’ के तत्वावधान में एक विशेष विज्ञान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यालय की कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना और उन्हें भविष्य के करियर विकल्पों से अवगत कराना था।

विज्ञान और करियर पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन

कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों एवं वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों की गहन जानकारी प्रदान की। पंतनगर विश्वविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर प्रो. बी. डी. लखचैरा, डॉ. बी. एस. कोरंगा, प्रो. पी. एस. मेहरा एवं डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह सिजवाली ने विज्ञान विषयों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही आईआईटी कानपुर से मि. हरीश बिष्ट ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों से परिचित कराया।

वैदिक गणित और बायोटेक्नोलॉजी पर विशेष सत्र

विशेषज्ञों द्वारा वैदिक गणित, बायोटेक्नोलॉजी और अनुप्रयुक्त विज्ञान जैसे विषयों पर रोचक उदाहरणों के माध्यम से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार विज्ञान के इन क्षेत्रों में आगे बढ़कर वे अनुसंधान, शिक्षण, चिकित्सा, इंजीनियरिंग और औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर करियर बना सकते हैं।

242 विद्यार्थियों ने लिया भाग

इस कार्यशाला में कुल 242 विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में विज्ञान विषय को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

विद्यालय के निदेशक श्री वी. बी. नैनवाल ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए हिमालयन ग्राम विकास समिति एवं सभी अतिथि विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित अधिकांश शिक्षकगण उपस्थित रहे।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.