खबर संसार भीमताल।सुसाइड पॉइंट की पहाड़ी के नीचे आग से झुलसी बॉडी मिली। जी हा बताया जा रहा है नवयुवक ने सुसाइड पॉइंट पर कूद कर अपनी जीवनलीला समाप्त करली। नीचे पहाड़ी को और पहले से आग लगे होने के कारण उसकी बॉडी बुरी तरह झुलसी मिली। फिलहाल एसडीआरएफ और पुलिस ने बॉडी को पैक कर रखा है। क्योंकि बॉडी निकालने में बहुत समस्या आई। निकालने के दायरा एक दो लोगो को चोट भी लगी है।
सुसाइड पॉइंट की पहाड़ी के नीचे आग से झुलसी बॉडी मिली
बताए चले कि यहां शहर से कुछ ही दूर पहले सड़क किनारे सुसाइड पॉइंट से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड प्वाइंट के नीचे जंगलों में आग लगी होने के कारण युवक का शव बुरी तरह झुलस गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ और फायर विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन रात अधिक हो जाने के चलते पुलिस युवक के शव को सड़क तक नहीं लेकर आ पाई।बहरहाल प्रत्यक्षदर्शियों व वहां मौजूद लोगों के अनुसार युवक की शिनाख्त रजत भल्ला पुत्र कश्मीरी लाल निवासी टीपी नगर हल्द्वानी के रूप में हुई है। सूचना पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। एसओ भीमताल विमल मिश्रा ने जानकारी देते बताया कि सुसाइड प्वाइंट पर युवक ने कूदकर आत्महत्या की जिसके बाद वह जंगल में लगी आग की लपटों में झुलस गया और उसका शव को एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा था, लेकिन शव की रात अधिक हो जाने के कारण एसडीआरएफ ने शव को बैग में रखकर सही जगह पर रख दिया है और कल सुबह एसडीआरएफ शव को सड़क की तरफ लेकर आएगी जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।


