spot_img
spot_img
HomeUttarakhand20 से 27 तक जिले के सभी विकास खंडों पर आयोजित होगी...

20 से 27 तक जिले के सभी विकास खंडों पर आयोजित होगी सुरक्षा जवान भर्ती

रूद्रपुर, खबर संसार। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिला सेवा योजन अधिकारी आर0 के0 पन्त ने बताया कि शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, ऊधमसिंहनगर एवं एस0आई0एस0, देहरादून के परस्पर सहयोग से दिनांक 20 सितम्बर से 27 सितम्बर 2022 तक जिले भर के समस्त विकास खण्ड स्तर पर सुरक्षा जवान भर्ती का आयोजन किया जायेगा।

विकास खण्ड स्तर पर अलग-अलग दिन होगी भर्ती

उन्होने बताया कि एसआईएस देहरादून की ओर से जिले के युवाओं के लिए विकास खण्ड स्तर पर अलग-अलग दिनांकों पर प्रातः 10.00 बजे से भर्ती आयोजित की जायेगी। श्री पन्त ने बताया दिनांक 20 सितम्बर को नगर सेवायोजन कार्यालय, काशीपुर, 21 सितम्बर को खण्ड विकास कार्यालय, बाजपुर, 22 सितम्बर को खण्ड विकास कार्यालय, गदरपुर, 23 सितम्बर को जिला सेवायोजन कार्यालय, रूद्रपुर, 24 सितम्बर को खण्ड विकास कार्यालय, खटीमा, 26 सितम्बर को खण्ड विकास कार्यालय, सितारगंज एवं 27 सितम्बर 2022 को खण्ड विकास कार्यालय, जसपुर में भर्ती शिविर आयोजित किये जायेगें।

उन्होने बताया भर्ती में इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी दसवीं पास, ऊँचाई 168 सेमी. और आयु 21 से 37 वर्ष, वजन 56-96 किग्रा0 एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है व इच्छुक अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों की फोटोकॉपी, 01 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की फोटोकॉपी के साथ पंजीयन शुल्क रू0 350/- के साथ भर्ती स्थल पर उपस्थित होगें। चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण एस0आई0एस0 ट्रैनिंग एकैडमी देहरादून में दिया जायेगा।

इतना लगेगा शुल्क

प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी से रू0 10500/ प्रशिक्षण शुल्क लिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान भोजन, आवास तथा वर्दी की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होने बताया चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देकर एस0आई0एस0 इण्डिया लिमिटेड में स्थायी नियुक्ति दी जायेगी। नियुक्ति के बाद सुरक्षा जवानों को रू0 12000/- से 15000/- रू0 मासिक मानदेय के साथ अन्य सुविधायें जैसे पी0एफ0, ग्रेच्युटी, बोनस, ई0एस0आई0 द्वारा मेडिकल सुविधा, सालाना वेतन वृद्वि व प्रमोशन एवं रहने, खाने आदि की सुविधा दी जायेगी।

उन्होने बताया कोविड-19 मानक के अनुरूप मास्क, सैनिटाईजर एवं सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है व अधिक जानकारी के लिए इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवक श्री राम कृष्ण सिंह, डिप्टी कमाण्डेन्ट आर टी ए एस0आइ0एस0 इण्डिया लिमिटेड, देहरादून के मोबाईल नं0- 8318020726, 8954327069 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े-रिलायंस ने अमेरिकी कंपनी सेंसहॉक में 79.4 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.