खबर संसार नानकमत्ता। नानकमत्ता में सेक्स रैकेट पकड़ा। इतनी लड़की और इतने लड़के मौके पर पकड़े । जी हा शिवम वाटिका में रात में एंटी ह्यूमन ट्रैफकिंग सेल व नानकमत्ता पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करी। जिसमे नानकमत्ता में एक स्कूल प्रबंधक के होटल में सेक्स रैकेट पकड़ा गया ।
सेक्स रैकेट पकड़ा,इतनी लड़की और इतने लड़के मौके पर पकड़े
मौके पर 3 युवतियां व 4 लड़के पकड़े गये हैं। पुलिस होटल संचालक समेत सात लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर रही है। बताते चले की पुलिस कार्यवाही में तेल मिल डिबडिबा बिलासपुर निवासी 20 वर्षीय युवती, झारखंड निवासी हाल निवासी बदरपुर बॉर्डर फरीदाबाद की 24 वर्षीय युवती व नेपाल निवासी हाल निवासी दक्षिणी दिल्ली 25 वर्षीय विवाहिता के साथ धर्मेंद्र बम निवासी नौगवा ठग्गू, शिव कॉलोनी वार्ड 18 खटीमा, भगवान सिंह धारियाल निवासी ग्राम कानड़ी झूलाघाट पिथौरागढ़, हरीश प्रसाद निवासी जामीरपानी झूलाघाट पिथौरागढ़, अखिलेश मिश्रा निवासी नानकमत्ता पकड़े गये। होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है। होटल का रिकार्ड पुलिस ने जब्त कर लिया है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग 27 दिसंबर से इसी होटल में रह रहे थे। होटल संचालक नानकमत्ता में एक विद्यालय का प्रबंधक है। आरोप है कि होटल भी उसी का है। यहां से सेक्स रैकेट संचालित करा रहा था। एसओ के सी आर्या ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर तीन महिलाएं व चार लडको को गिरफ्तार किया है
