खबर संसार, जयपुर: झटका : भाजपा के 36 leaders व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, चुनाव से ठीक पहले दल बदल का राजनीतिक खेल शुरू होना स्वाभाविक बात है, ऐसा ही मामला राजस्थान से समाने आ रहा है, जहां पर अगले वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि यहां भी दल-बदल का खेल शुरू हो चुका है। भाजपा के 36 नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
ये भी पढें- हल्द्वानी के tanmay ने शानदार एक्टिंग की है ‘द कश्मीर फाइल्स’ में
36 leaders ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में भी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राजनीतिक उठापटक का दौर शुरू हो चुका है। कोटा उत्तर से विधायक और गहलोत कैबिनेट में संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल की मौजूदगी में 36 से ज्यादा नेता और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं, अभी कई बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस में आने को तैयार हैं। इस मौके पर शांति धारीवाल ने बताया कि आप सभी का देश की सबसे पुरानी पार्टी में स्वागत है।
बागी नेताओं ने लगाए ये आरोप
भाजपा का दामन छोड़कर आने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आरोप लगाया पार्टी और संगठन में उनके काम को तव्वजो नहीं दी जा रही है। लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा था। तो वहीं राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विचारधारा और संसदीय मंत्री धारीवाल की व्यक्तित्व से प्रभावित होकर हम लोगों ने होली के बाद कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने का मूड बनाया था। इसी कड़ी में कांग्रेस का दामन थामा है।


