खबर संसार हल्द्वानी. बोर्ड की अंतिम बैठक में भी मेयर बने सिकंदर! जी हा तमाम प्रस्तावो पर आसानी से मोहर लगवा सके!और विरोध की आवाज में भी वो तेज़ी नहीं दिखी जिसका ऐलान किया गया था.इससे पहले की बोर्ड बैठक अम्बेडकर भवन में की गई थी. और आज की नगर निगम के सभागार में आयोजित की गई थी.11 बजे का समय था. नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय 11 बजे सभागार में मौजूद थे.एक एक कर पार्षद आने स्टार्ट हुए. लाल मेट स्वागत के लिए लगाई गई थी. पार्षदों ने आयुक्त के साथ फोटो सेशन भी किया.12 बजे अनाउंस जो बोर्ड के मेंबर नहीं है कृपया बाहर और मीडिया से भी विनती की गई.12 बजे शपथ ग्रहण मेयर द्वारा. उसके बाद कार्यवाही स्टार्ट.
महापौर बने सिकंदर बोर्ड की अंतिम बैठक में
नगर निगम की बोर्ड बैठक में साल 2023-24 के लिए 178.79 करोड़ रुपये का अनुमानित वार्षिक बजट पास हुआ। चुनावी साल होने के चलते कई नई योजनाओं को भी हरी झंडी मिली। इन योजनाओं को हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया।नगर निगम के मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल रौतेला की अगुवाई वाले बोर्ड ने रानीबाग में जनमिलन केंद्र के जरिए कत्यूरी समाज व गोशाला निर्माण के लिए 1 करोड़ देकर एक बड़े तबके के वोटरों को लुभाने की कोशिश की है। जबकि, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. एनडी तिवारी की मूर्ति स्थापना की अनुमति देकर कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाने की मंशा भी जता दी है। गुरुवार को नगर निगम सभागार में हुई बोर्ड बैठक में करीब छह घंटे में 14 में से 11 प्रस्ताव से पास हुए।
‘नमो भवन’ कहलाएगी 300 करोड़ की इमारत बोर्ड बैठक में एडीबी योजना के तहत शहर में 2200 करोड़ रुपये से हो रहे विकास कार्यों की अब तक की स्थिति भी जानी गई। उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) ने इसका प्रजेंटेशन दिया। इस प्रोजेक्ट में करीब 300 करोड़ की लागत से प्रस्तावित बहुउद्देशीय भवन भी शामिल रहा। बोर्ड में शहर के बीचों-बीच प्रस्तावित इस प्रशासनिक भवन को ‘नरेंद्र मोदी भवन (नमो भवन)’ नाम देने की स्वीकृति मिली। यूयूएसडीए ने बताया प्रोजेक्ट के तहत 1136.54 करोड़ रुपये से पेयजल आपूर्ति योजना, 660.86 करोड़ रुपये से सीवरेज योजना, 350 करोड़ से वर्षा जल प्रबंधन योजना आदि पर कार्य किया जा रहा है।
प्रस्ताव भी हुए पास
● नैनीताल रोड पर ईओ आवास की जगह सीएनजी पंप का निर्माण● आईटीआई के पास क्रियाशाला के विस्तार को वन विभाग से डेढ़ हेक्टेयर भूमि मांगी जाएगी।● चोरगलिया में जिला प्रशासन की दो हेक्टेयर भूमि पर गोशाला का निर्माण होगा।● तीनताश चौराहे का नाम बदलने पर भी बोर्ड ने स्वीकृति दी।● तीनताश चौराहे का नाम बदलने पर भी बोर्ड ने स्वीकृति दी।● आगामी राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त आयोग, टाइड-अनटाइड से प्राप्त धनराशि को प्राथमिकता पर खर्च करने को मेयर अधिकृत हुए।
कत्यूरी समाज के लिए 48 लाख का बजट
प्रस्ताव संख्या 6 में रानीबाग स्थित कत्यूरी समाज के तीर्थ स्थल संबंधी निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया था। बोर्ड ने प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए निर्णय लिया कि उक्त स्थल पर जनमिलन केंद्र का निर्माण कर समाज को सहूलियत दी जाएगी। निगम की ओर से 48 लाख रुपये दिए जाएंगे।
निगम क्षेत्र के तहत स्टेशनरी, ब्लड बैंक समेत 62 तरह के कारोबार करने पर निगम का ट्रेड लाइसेंस लेना जरूरी होगा। कुछ कारोबारों पर शुल्क बढ़ाने की दिशा में भी काम होगा। बोर्ड ने इससे संबंधित प्रस्ताव के लिए कमेटी गठित की है। जिसमें नगर आयुक्त, कर निरीक्षक और दो पार्षद शामिल होंगे।संज्ञाओं से नवाजे गए भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति शहर में लगाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास हुआ। ये प्रस्ताव पार्षद मधुकर श्रोत्रिय द्वारा लाया गया था। बोर्ड ने मूर्ति लगाने के लिए भूमि चिह्नित करने को मेयर को अधिकृत किया है।निगम के संविदा सफाई कर्मियों को स्थायी करने की मांग संबंधी प्रस्ताव भी बोर्ड के समक्ष लाया गया। निर्णय लिया कि मामले में शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके अलावा निगम क्षेत्र के राज्य आंदोलनकारियों का हाउस टैक्स माफ करने के अनुरोध को भी बोर्ड के समक्ष रखा गया। प्रस्ताव का परीक्षण कर समिति के गठन का निर्णय लिया.







