HomeUttar Pradeshउत्‍तराखंड सहित पूरे भारत में कड़ाके की thand

उत्‍तराखंड सहित पूरे भारत में कड़ाके की thand

हल्‍दवानी, खबर संसार। हल्‍दवानी सहित पूरे उत्‍तराखंड में कड़ाके की ठंड (thand) पड़ रही है और अभी भी ठंड से राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है। हल्‍दवानी में पारा शून्‍य तक पहुंचने की उम्‍मीद है।

तो वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में अगले एक हफ्ते तक शीतलहर जारी रहेगी। एक हफ्ते बाद ही भीषण ठंड (thand) से राहत मिल पाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक 17-24 दिसंबर और 24-30 दिसंबर वाले सप्ताह में उत्तर-पूर्वी, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।

आईएमडी के मुताबिक उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर-पश्चिमी यूपी और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में अगले 2 दिनों तक भीषण शीतलहर रहेगी। उसके बाद इससे राहत मिलने के आसार हैं। उत्तर भारत पिछले हफ्ते से ही भीषण ठंड (thand) की चपेट में है। दिन और रात में तापमान सामान्य से नीचे रह रहा है।

दिल्ली में भी पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड

बात अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की करें तो यहां हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। पिछले 5 दिनों से दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगातार लुढ़क रहा है। गुरुवार तो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था। बिहार में भी सर्दी का सितम जारी है (पटना से तस्वीर)।

पिछले 24 घंटे में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं कड़ाके की ठंड (thand) पड़ी है। मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक प्रदेश में अधिकतम तापमान झांसी में 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम तापमान रायबरेली के फुरसतगंज में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के साथ पंजाब और हरियाणा शुक्रवार को शीतलहर की चपेट में रहे। विभाग के अनुसार अमृतसर का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा। पंजाब के ही लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.2 और 4.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था।

इसे भी पढ़े- भारत में Electric Two Wheelers का बढ़ रहा मार्केट

दोनों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा (thand) रहा जहां पारा 1.5 डिग्री तक लुढक गया। यह सामान्य से पांच डिग्री कम था। हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे तीन डिग्री दर्ज किया गया।

बीती रात राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मैदानी इलाकों में चुरू में यह 0.3 डिग्री रहा। इसके अलावा सीकर में तापमान 1.0 डिग्री, पिलानी में 1.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 2.1 डिग्री, वनस्थली में 2.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 3.5 डिग्री, गंगानगर में 5.2 डिग्री, बूंदी में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.