खबर संसार नैनीताल ।फिल्म स्टार तापसी नैनीताल शूटिंग के लिए इतने दिन जी कोरोना का ग्राफ गिरते ही फिल्म नगरी सक्रिय हो गई है तालों में ताल नैनीताल बॉलीवुड की चकाचोध से रोशन रहेगा। महीने भर से अधिक शूटिंग को लेकर बॉलीवुड स्टार ताप्सी पन्नू यह की हसीन वादियों में शूटिंग करेंगी।
प्राप्त जानकारी अनुसार 40 दिनों का सेड्यूल है उनका और उनकी टीम का। तक नैनीताल की खूबसूरत वादियों में अपनी फिल्म की शूटिंग करेंगी । इस दौरान फिल्म ब्लर की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। फिल्म में मुख्य किरदार में तापसी और एसएम जहीर के कई शॉट्स नैनीताल शहर में माल रोड, रूसी बायपास और शहर के हेरिटेज भवनों के अलावा आसपास के इलाके जैसे भीमताल, भवाली, सातताल मुक्तेश्वर आदि दर्शनीय स्थलों पर भी शूट किए जाएंगे । फिल्म के डायरेक्टर अजय बहल की कहानी पवन सोनी ने लिखी है। 28 अगस्त तक उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्मांकन होने वाली इस फिल्म में न सिर्फ यहां की सुंदरता दिखाई देगी बल्कि यहां के पहाड़ी व्यंजनों के साथ ही बाल मिठाई व अन्य पारंपरिक वस्तुओं को भी इस फिल्म में स्थान दिया जाएगा। फिल्म में 2 दर्जन स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जायेगा।



