देहरादून खबर संसार। तो 40 लाख की लिमिट बनी इनके लिए! जी हां उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी अब अपने प्रचार पर 40 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। प्रदेश के सभी राजनीतिक दल बढ़ती महंगाई को देखते हुए खर्च की सीमा में बढ़ोतरी करने की मांग कर रहे थे कि 50 लाख कम से कम की जाए क्योकि महंगाई भी बहुत बढ़ गई है।
तो 40 लाख की लिमिट बनी इनके लिए!
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
कुछ दिनों पहले उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने आए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा से भाजपा और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव खर्च की सीमा को बढ़ाने का मसला उठाया था।
तब मुख्य चुनाव आयुक्त ने आश्वस्त किया था कि आयोग के स्तर पर एक कमेटी खर्च की सीमा बढ़ाने के संबंध में रिपोर्ट देगी। आयोग ने कमेटी की सिफारिशों पर खर्च की सीमा बढ़ा दी है। कमेटी मे अपने अध्ययन में पाया कि 2014 से 2021 के मध्य मतदाताओं की संख्या और महंगाई सूचकांक में बढ़ोतरी हुई है। सात सालों में 12.23 फीसद की दर से मतदाता बड़े हैं, जबकि इन वर्षों में कास्ट महंगाई सूचकांक में 32.08. फीसद तक वृद्धि हुई। इसे ध्यान में रखकर समिति ने खर्च की सीमा को बढ़ाने का निर्णय किया।





