HomeNational...तो क्या रद हो जाएगा ममता बजर्नी का Bhawanipur से नामांकन !

…तो क्या रद हो जाएगा ममता बजर्नी का Bhawanipur से नामांकन !

खबर संसार, पश्चिम बंगाल: …तो क्या रद हो जाएगा ममता बजर्नी का Bhawanipur से नामांकन ! पश्चिम बंगाल में उपचुनाव की तैयारी चल रही है। भवानीपुर विस सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। ऐसे में भवानीपुर से विस सीट से ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा की प्रियंका टिबरीवाल से हैं यहां पर 30 सितंबर को वोटिंग होगी। लेकिन उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी के नामांकन पर सवाल खड़े कर दिये। बीजेपी का कहना है कि ममता बनर्जी ने अपने खिलाफ दर्ज मामलो का खुलासा नहीं किया।

Bhawanipur में उपचुनाव

लेकिन त्रृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों का खंडन किया है। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी के हाथों चुनाव हारने के बाद ममता के लिए ऐसी नौबत उत्पन्न हुई। इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि ममता बनर्जी को केवल मामलों का खुलासा करने की आवश्यकता थी यदि उनका वास्तव में आरोप पत्र में नाम है। अब Bhawanipur में उपचुनाव होने जा रहा है।

ये भी पढें-अब गाजियाबाद में चला योगी का bulldozer

इन मामलो में है एफआइआर दर्ज

भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरीवाल के चुनाव एजेंट ने अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए भबनीपुर के रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि ममता बनर्जी के खिलाफ पांच पुलिस मामले दर्ज किए गए हैं और वह इन विवरणों का खुलासा करने में विफल रही हैं। आपको बता दें कि ममता बनर्जी के खिलाफ ये सभी पांच मामले असम में दर्ज किए गए हैं। इसी तरह की शिकायत उनके खिलाफ अप्रैल-मई चुनाव से पहले भी दर्ज कराई गई थी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.