HomeCrimeएक ही फ्लैट को 10 लोगों को बेचा, फिर हुए मुंबई फरार,...

एक ही फ्लैट को 10 लोगों को बेचा, फिर हुए मुंबई फरार, पुल‍िस ने पकड़ा

जी, हां आप ने सही पढ़ा एक ही फ्लैट को 10 लोगों को बेचा, फिर हुए मुंबई फरार, इंदौर क्राइम ब्रांच की एक टीम ने मुंबई से एक कपल को गिरफ्तार किया है। इस कपल को इंदौर का बंटी और बबली कहा जा रहा है। दरअसल, कपल ने फर्जी कागजात के आधार पर एक फ्लैट को 10 अलग-अलग लोगों को बेचा।

इतना ही नहीं दोनों ने इस फ्लैट को कई लोगों के पास गिरवी भी रखा था। फ्लैट को बेचकर और गिरवी रखकर इस कपल ने लोगों से कई करोड़ की ठगी की। इनकी धोखाधड़ी का जब लोगों को पता चल तो दोनों मुंबई फरार हो गए, जहाँ से इंदौर क्राइम ब्रांच की एक टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया है।

इंदौर के तेजाजी नगर का क्षेत्र का है मामला

करोड़ों की ठगी का मामला इंदौर के तेजाजी नगर का क्षेत्र का है। आरोपी अमन सिंह, जो मूल रूप से रीवा का रहने वाला है, यहाँ अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। उसने एक फ्लैट पर बैंक से लोन ले रखा था।

इसी को उसने लोगों को बेचा तो कई लोगों के पास इसे गिरवी रखा था। क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित लोगों की शिकायत के आधार पर अपने जाँच शुरू की। दोनों के फोन सर्विलांस पर लगाए गए। हमें दोनों की लोकेशन मुंबई में मिली, जहाँ से हमारी एक टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.