अगर आप ने अपने कलर मैसेज अपने फोन में डाउनलोड किया है तो आप का बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। यह मालवेयर बहुत ही खतरनाक है। यह आप के फोन की स्पीड भी स्लो कर देता है।
सबसे बड़ी बात यह है कि गूगल प्ले स्टोर पर जहां इस तरह के मालवेयर वाले सॉफ्टवेयर तुरंत हटा दिए जाते हैं, वही जोकर नामक मालवेयर से इनफेक्टेड कई आपको एप्लीकेशन मिल जाएंगे, इसी तरह की एक एप्लीकेशन है कलर मैसेज (Color Message) जी हां इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से 5 लाख से अधिक बार डाउनलोड भी मिल चुका है।
तत्काल अनइंस्टॉल करे इसे
वैसे यह एप्लीकेशन नई इमोजी के साथ आपके एस एम एस टेक्स्ट को इंटरेस्टिंग बनाने का वादा तो करती है, किंतु कब आपके अपने मोबाइल फोन में जोकर नामक वायरस इंसर्ट कर देता है यह आपको पता भी नहीं चलता। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि अगर इस एप्लीकेशन को आपने इंस्टॉल किया है, तो उसे तत्काल अनइंस्टॉल करना ही आपके लिए बेहतर होगा।
सबसे बड़ी बात यह है कि यह सॉफ्टवेयर ना केवल आपके मोबाइल फोन की प्रोसेसिंग को डिस्टर्ब करता है, बल्कि आप को ठगने के अलग-अलग मेथड आपको दिखाता है। कई लोगों का बैंक अकाउंट इस वायरस के द्वारा खाली किया गया है और उन्हें इस बात का जब तक पता लगा तब तक बहुत देर हो चुकी होगी।
ऐसे में यह आपको जानना चाहिए कि जब भी कोई ऐसा एप्लीकेशन जो आपको किसी लिंक पर क्लिक करने का बार-बार डिस्प्ले मैसेज दिखाए या बार-बार उकसाता है तो आपको सतर्क होने की जरूरत है।
अगर आप सतर्क नहीं होंगे तो यकीन मानिए आप कठिनाई में पड़ सकते हैं। वैसे सबसे बड़ी बात यह है कि कई लोग किसी लिंक से भी डाउनलोड करके एप्लीकेशंस को इंस्टॉल करने की कोशिश करते हैं, तो ऐसा वह कदापि न करें बल्कि गूगल प्ले स्टोर से ही या एप्पल के एप स्टोर से ही आप अपने एप्लीकेशंस को डाउनलोड करें और इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़े-BCCI ने शेयर की 11 तस्वीरें, पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते है ये खिलाड़ी?
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


