HomeUttar Pradeshसपा ने लगाए आरोप, कहा साईकिल का बटन दबाने पर निकल रहा...

सपा ने लगाए आरोप, कहा साईकिल का बटन दबाने पर निकल रहा है कमल की पर्ची

सहारनपुर, खबर संसार। सपा ने यूपी विस चुनावों के लिए चल रहे दूसरे चरण के मतदान में बीजेपी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा का आरोप है कि, सहारनपुर (Saharanpur) जिले की बेहट विधानसभा के बूथ संख्या 170 पर साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट से कमल की पर्ची निकल रही है।

वहीं जिन महिलाओं को कम दिखाई देता है उनकी जगह वहां तैनात अधिकारी खुद वोट डाल रहे हैं। इसके अलावा बूथ संख्या 403 पर कई मुस्लिम महिला वोटरों को यह कहकर वापस कर दिया कि आपका वोट पड़ चुका है।”

सपा ने चुनाव आयोग से शिकायकत की

समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस मामले की चुनाव आयोग से शिकायत की है। पार्टी ने आयोग से बूथ संख्या 170 की ईवीएम मशीन बदलवाकर निष्पक्ष मतदान कराने की अपील की है। इसके अलावा बूथ संख्या 377 और 403 के मतदान कर्मियों को हटाने की शिकायत चुनाव आयोग से की है।

दूसरी तरफ सपा ने शाहजहांपुर में विधानसभा क्षेत्र 136 ददरौल में तैनात पुलिसकर्मियों पर वोटर्स से जबरन बीजेपी के पक्ष में वोट कराने का आरोप लगाया है। सपा के मुताबिक थाना सोहरामऊ के प्रभारी निरीक्षक ने वोटर्स से ऐसा न करने पर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी है।

इसे भी पढ़े-हाई कोर्ट के रोक के बाद भी ह‍िजाब में पहुंचीं छात्राएं, स्‍कूल प्रशासन ने रोका

उत्तर प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों पर आज मतदान चल रहा है। इसी बीच सपा ने गंभीर आरोप लगाए हैं और चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतदान कराने की अपील की है। यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान किया गया था। राज्य में 7 चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बार सपा- आरएलडी गठबंधन और बीजेपी की कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है।

ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.