खबर संसार, लखनऊ: SP MLA बोले- ब्राह्मण व ठाकुर चोर हैं, नहीं चाहिए इनके वोट, उत्तर प्रदेश में 2022 की विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। सभी पार्टियां अपनी जोर आजमाइश में लगी हुई है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से आ रहा हैं, जहां जहां इसौली विधानसभा सीट से SP MLA अबरार अहमद ने ब्राह्मणों और ठाकुरों को चोर बता दिया। जिसके बाद यूपी की राजनीति में बवाल मच गया।
ये भी पढें- शहर में बनेगा सुगम और सुरक्षित यातायात आप भी देखे इन बिन्दुओं को !
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ब्राह्मणों को पार्टी में सम्मान देकर जोड़ रहे है। तो वहीं दूसरी तरफ उनके ही विधायक ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान देकर उनकी लुटिया डुबाने में लगे है। तो ऐसे में सपा सरकार की नैया यूपी में कैसे पार हो सकेगी।
SP MLA ने ब्राह्मणों व ठाकुरों बताया चोर
बता दें कि 2022 में उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विस चुनाव होने जा रहे हैं, ऐसे मेें सभी पार्टियों अपना दमखम दिखा रही हैं। एक तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ब्राह्मणों को पार्टी की ओर से सम्मान समारोह कर जोड़ने का प्रयत्यन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर उनकी ही पार्टी के कुछ विधायक सपा की लुटिया डुबोने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला सुल्तानपुर जिले की इसौली विस सीट से आ रहा हैं, जहां SP MLA अबररा अहमद ने ब्राह्मणों और क्षत्रियों पर बेहद अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है।
उन्होंने ब्राह्मणों और क्षत्रियों को चोर तक बता दिया है। SP MLA ने कहा कि समाजवादी पार्टी का वास्तविक वोट मुसलमान ही है। चुनाव जीतने के लिए उन्हें ब्राह्मणों और क्षत्रियों के वोट की जरूरत नहीं है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस विवादित बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बवाल मचा हुआ है।

