HomeUttar Pradeshसपा ने रामपुर से असिम राजा और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को...

सपा ने रामपुर से असिम राजा और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को बनाया उम्मीदवार

यूपी के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद अखिलेश यादव ने अपनी लोकसभा सीट आजमगढ़ और आजम खान ने रामपुर से इस्तीफा दे दिया था। इन दोनों सीटों पर 23 जून को उपचुनाव होने है। सामाजवादी नेता आसिम राजा रामपुर से चुनाव लड़ेंगे और धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। दोनों के नाम पर अखिलेश यादव की मुहर लग चुकी है। जल्द ही दोनों नेता अपना नामंकन दर्ज करवाएंगे।

आजमगढ़ और रामपुर सीट के लिए समाजवादी पार्टी ने लगायी उम्मीदवारों पर मुहर

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ और रामपुर सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की थी। अखिलेश यादव ने आजमगढ़ सीट जीती, जबकि आजम खान रामपुर सीट से विजयी हुए। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बाद समाजवादी पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिली थी।

विधानसभा में एक मजबूत विपक्ष के साथ योगी सरकार को घेरने और अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए अखिलेश यादव मे लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था ताकि वह राज्य में अपनी पकड़ को और मजबूत बनाने पर काम कर सकें। दोनों ही सीटों इस्तीफे के बाद से ही रिक्त थी। अब इन सीटों पर उप चुनाव होने जा रहे हैं जिसके लिए समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को चुन लिया है।

इसे भी पढ़े-लॉरेंस बिश्नौई गैंग ने चार राज्यों से 8 शूटरों को बुला कराई थी मूसेवाला की हत्या

आजम खान की नाराजगी दूर करना चाहते थे अखिलेश यादव

माना जा रहा था कि लंबे समय से अखिलेश यादव और आजम खान के बीच मनमुटाव चल रहा था। आजम खान अखिलेश यादव से नाराज थे। नाराजगी के सीधे संकेत कई बार देखने को मिले थे। आजम खान जब जेल से बाहर आये तब शिवपाल यादव उनसे मिलने के लिए गये थे लेकिन अखिलेश यादव नहीं पहुंचे थे उन्होंने एक ट्वीट करने ही अपना फर्ज अदा कर दिया था। इस लिए माना जा रहा ता कि अजाम खान से रिश्ते सुधारने के लिए अखिलेश यादव आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा को रामपुर से टिकट दे सकते थे।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.