HomeCrimeलॉरेंस बिश्नौई गैंग ने चार राज्यों से 8 शूटरों को बुला कराई...

लॉरेंस बिश्नौई गैंग ने चार राज्यों से 8 शूटरों को बुला कराई थी मूसेवाला की हत्या

चंडीगढ़, खबर संसार। सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस (Punjab Police) के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पंजाब पुल‍िस ने मूसेवाला केस में सबूतों के आधार पर 8 हत्यारों की पहचान का दावा क‍िया है। इसमें दो शूटर महाराष्ट्र, दो हरियाणा, तीन शूटर पंजाब और एक राजस्थान का रहने वाला है।

पुल‍िस की माने तो सभी शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बताए जा रहे हैं। इसमें से एक शूटर को पंजाब पुल‍िस ने अरेस्‍ट भी क‍िया है।

इससे पहले पुल‍िस ने इस मामले में मनप्रीत सिंह नाम के शख्स के गिरफ्तार किया था। उस पर हत्या में शामिल हमलावरों को गाड़ी मुहैया कराने का आरोप है।

इसे भी पढ़े-डीएम ने NHAI व लोनिवि के अफसरों संग बैठक कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की

8 शूटरों की पहचान, पुणे के दो आरोपी भी शामिल

पंजाब पुल‍िस ने दावा क‍िया क‍ि सिद्धू मूसेवाला केस में 8 शूटरों की पहचान हुई। इसमें एक शूटर को पुलिस ने अरेस्ट किया है। सभी शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बताए जा रहे हैं। दो शूटर महाराष्ट्र, दो हरियाणा, तीन शूटर पंजाब और एक राजस्थान का रहने वाला है। इसमें महाराष्‍ट्र के दोनों शूटर की पहचान हो चुकी है। दोनों पुणे के रहने वाले हैं। पुल‍िस ने इनके नाम सौरभ महाकाल और संतोष जाधव बताया है। पुल‍िस ने दोनों की तस्वीर भी जारी की है।

उधर, पंजाब के मोगा ज‍िले के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया क‍ि सिद्धू मूसेवाला की मौत के मामले में मोगा पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद ज‍िले से दविंदर कला नाम के शख्स को हिरासत में लिया है। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है लेकिन उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

दोबारा बनी एसआईटी, एंटी गैंगस्टर फोर्स शामिल

पंजाब सरकार ने मूसेवाला केस में कार्रवाई करते हुए एसआईटी का दोबारा गठन किया है। इसमें अब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को भी शामिल कर दिया है। सरकार ने एसआईटी को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपनी इच्छा के मुताबिक दूसरे अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद ले सकते हैं। प्रदेश के सभी एसपी को सहयोग करने को कहा गया है।

पंजाब पुलिस को पता था होगा मूसेवाला का मर्डर!

दिल्ली पुलिस को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश के इनपुट काफी पहले मिल गए थे। आला अफसरों का दावा है कि पंजाब पुलिस को अलर्ट भेजा गया था। इसके बाद पिछले महीने गैंगस्टर शाहरुख को स्पेशल सेल ने पकड़ा था। इसने खुलासा किया कि फरारी के दौरान तिहाड़ में बंद लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे गोल्डी बरार के संपर्क में था। दोनों ने मूसेवाला के मर्डर की सुपारी दी थी। इसे भी पंजाब पुलिस से शेयर किया गया था। इसके बावजूद मूसेवाले की सुरक्षा बढ़ाने के बजाय कम करना चौंकाने वाला है। इसके अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या भी हो जाती है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.