HomeUttarakhandस्पा की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस का चला डंडा 

स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस का चला डंडा 

खबर संसार हल्द्वानी.स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस का चला डंडा जी हा नैनीताल रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर शनिवार देर रात प्रशासन और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने छापा मारा। टीम ने आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं नेपाल मूल की तीन महिलाओं और बाजपुर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। टीम को यहां कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पूछताछ में तीनों महिलाओं ने बताया कि वे सप्ताह पहले ही हल्द्वानी पहुंची थीं। देर रात पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दस्तावेज जांचने के बाद स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की है

स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस का चला डंडा 

Vedio देखें 

नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे और एएचटीयू की यूनिट प्रभारी मंजू ज्याला की टीम ने शनिवार देर रात हल्द्वानी के स्पा सेंटरों पर चेकिंग और छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम जब दुर्गा सिटी सेंटर और तिकोनिया स्थित स्पा सेंटरों पर पहुंची, तभी शहर के स्पा सेंटर में खलबली मच गई। इसी बीच टीम को नैनीताल रोड स्थित गोल्ड स्पा सेंटर में चेकिंग के दौरान तीन महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। नायब तहसीलदार पांडे ने बताया कि पूछताछ में तीनों महिलाओं ने शादीशुदा होने की बात कही है। उन्होंने अपना मूल पता नेपाल का बताया है। टीम ने यहां से बाजपुर निवासी तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है। चेकिंग में टीम को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। महिलाओं और युवकों पर मुकदमे के साथ-साथ टीम ने स्पा सेंटर के दस्तावेज भी जांचे हैं। साथ ही स्पा सेंटर के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.