Friday, May 16, 2025
HomeEntertainmentArjun मलाइका संग गोवा में बिता रहे छुट्टियां

Arjun मलाइका संग गोवा में बिता रहे छुट्टियां

नई दिल्‍ली, खबर संसार। अर्जुन (Arjun) कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा इन दिनों गोवा में छुट्टियां बिता रहे हैं। यहां वे मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा के घर में ठहरे हैं, जो कैंडोलिम बीच पर बना है।

अर्जुन (Arjun) कपूर ने अमृता और उनके पति शकील लदाख के इस शानदार घर की तस्वीरें शेयर करते हुए तारीफ की है। घर की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा है, ‘जब आपको किसी जगह को छोड़ने का मन न करे।

अमृता और शकील आपने क्या घर बनाया है। गोवा में कोई दूसरा इतना अच्छा हॉलिडे होम नहीं है।’ अमृता और शकील ने अपने इस घर का नाम ‘अजारा बीच हाउस’ रखा है।

एक तस्वीर अर्जुन (Arjun) कपूर कमरे के बीच में खड़े दिख रहे हैं, जिसमें कई लोगों के बैठने के लिए शानदार स्पेस है। इसके अलावा दोनों तरफ लकड़ी की बनी खूबसूरत सीढ़ियां हैं। शानदार झूमर लगी हुई हैं और काफी ऊंची छत से नीचे पंखा टंगा हुआ है।

क्या शानदार घर-अर्जुन

इसके अलावा उन्होने कमरे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘अजारा बीच हाउस, क्या शानदार घर है। इसके अलावा एक तस्वीर में मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा घर के बाहर बने शानदार स्विमिंग पूल में नजर आ रही हैं।’ इस पूल की तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा है, ‘अजारा बीच हाउस से मुझे प्यार है।’

इसे भी पढ़े- तिब्बतियों को उनके धर्म गुरु चुनने का हक दिया America ने

बता दें कि अर्जुन (Arjun) कपूर और मलाइका इन दिनों अमृता, उनके पति शकील लदाक, दो बेटों और कुछ दोस्तों के साथ गोवा में छुट्टियां बिता रहे हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने बीच पर अमृता के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इससे पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान ‘भूत पुलिस’ मूवी की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश में थे।

इस दौरान सैफ अली खान और करीना कपूर भी उनके साथ थे। इस ट्रिप के दौरान अर्जुन कपूर ने करीना और सैफ के बेटे तैमूर की भी कई तस्वीरें क्लिक की थीं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.