HomeUttarakhandराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में सृष्टि थापा का जलवा, तीन पदक जीत रचा...

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में सृष्टि थापा का जलवा, तीन पदक जीत रचा इतिहास

दी आनंदा अकादमी, हल्द्वानी की कक्षा 6B की छात्रा सृष्टि थापा ने 3rd National Karate Championship 2025, दिल्ली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, नगर एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर सृष्टि ने नेशनल कराटे प्लेयर के रूप में अपनी पहचान बनाई।

Under-12 Category Achievements:

🥇 Kumite – स्वर्ण पदक (Gold Medal)
🥈 Group Kata – रजत पदक (Silver Medal)
🥉 Individual Kata – कांस्य पदक (Bronze Medal)

सृष्टि की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं आत्मविश्वास का परिणाम है। उनके इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।

विद्यालय के प्रबंधक श्री भूपेंद्र सिंह बिष्ट, निदेशिका श्रीमती दीक्षा बिष्ट तथा प्रधानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट ने सृष्टि थापा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दी आनंदा अकादमी को पूर्ण विश्वास है कि सृष्टि थापा आगे भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय, नगर और देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.