उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रेनू अधिकारी ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय भगत सिंह कोश्यारी जी से उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर भेंट की। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की।
राजनीतिक योगदान को किया नमन
रेनू अधिकारी जी ने इस अवसर पर भगत सिंह कोश्यारी जी के दीर्घ राजनीतिक जीवन और उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोश्यारी जी का कार्यकाल एक प्रेरणा है, जिसने उत्तराखंड राज्य के विकास को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और दूरदृष्टि ने न केवल उत्तराखंड बल्कि महाराष्ट्र में भी लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त किया है।
सौहार्दपूर्ण मुलाकात
भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्द्रपूर्ण संवाद हुआ, जिसमें उत्तराखंड की वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक स्थिति और विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई। रेनू अधिकारी ने उन्हें एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया और उनके सान्निध्य में आशीर्वाद प्राप्त किया।
जनसेवा की प्रेरणा
रेनू अधिकारी ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जैसे वरिष्ठ नेताओं से प्रेरणा मिलती है कि कैसे नीति, निष्ठा और जनता के प्रति समर्पण से राष्ट्र निर्माण किया जा सकता है। उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात कर वर्तमान नेतृत्व को भी आगे बढ़ने की जरूरत है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

