spot_img
spot_img
HomeSportCSK के कैंप में हलचल, कौन है ये युवा खिलाड़ी जसे अचानक...

CSK के कैंप में हलचल, कौन है ये युवा खिलाड़ी जसे अचानक मिला मौका?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) एक बार फिर दबाव में आ गई है। टीम ने हाल ही में जीत की राह पकड़ी थी, लेकिन पिछले मुकाबले में हार के बाद अब उसके लिए हर मैच ‘करो या मरो’ जैसा हो गया है। इसी बीच फ्रेंचाइजी ने मिड-सीजन ट्रायल शुरू कर दिए हैं, जिससे संकेत मिल रहा है कि टीम जल्द ही अपने चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है।

दरअसल, CSK इस सीजन चोटों से काफी परेशान रही है। नाथन एलिस, खलील अहमद और आयुष अहमद चोट के चलते टीम से बाहर हो चुके हैं, जबकि एमएस धोनी अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं। खलील अहमद के रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन ट्रायल के बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है।

जाने कौन है आयुष वर्तक

मिड-सीजन ट्रायल में महाराष्ट्र के 21 वर्षीय ऑलराउंडर आयुष वर्तक को बुलाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 27 अप्रैल को चेन्नई पहुंचे और 28 अप्रैल को उनका ट्रायल होना है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रायल में और कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं। खास बात यह है कि वर्तक ने अभी तक सीनियर स्तर पर क्रिकेट नहीं खेला है।

आयुष वर्तक मुंबई के वसई के रहने वाले हैं। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और मीडियम पेस गेंदबाज हैं। इससे पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी ट्रायल दे चुके हैं, लेकिन आईपीएल ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था।

अगर उनके प्रदर्शन पर नजर डालें तो सीके नायडू ट्रॉफी (U-23) के पिछले सीजन में वह मुंबई के कप्तान रहे थे। वहीं, पुरुष स्टेट ए ट्रॉफी 2025 में उन्होंने 6 पारियों में 363 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 26 छक्के और 25 चौके लगाए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे स्थान पर रहे।

जबरजस्त है फार्म

इसके अलावा, सीके नायडू ट्रॉफी 2024-25 में उन्होंने 9 मैचों में 770 रन बनाए, जबकि 2023 की कुछ बिहार ट्रॉफी में वह मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, जहां उन्होंने 8 मैचों में 32 विकेट झटके। अंक तालिका की बात करें तो CSK ने अब तक 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ 6 अंक जुटाए हैं। टीम का नेट रन रेट -0.121 है और वह छठे स्थान पर है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को बचे हुए 6 मैचों में कम से कम 5 जीत दर्ज करनी होंगी।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.