HomeUttarakhandस्पैल बी प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों...

स्पैल बी प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया

इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में स्पैल बी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता को तीन चरणों में विभाजित किया गया था। प्रथम चरण स्पैल दि वर्ड था जिसमें विद्यार्थियों को अंग्रेजी के शब्द दिए गए और उनसे वर्तनी पूछी गई।

द्वितीय चरण में स्लाइड शो द्वारा विद्यार्थियों को कई शब्द दिए गए और उसमें विद्यार्थियों को सही वर्तनी का चयन करना था। तृतीय चरण में दिए गए गलत वर्तनी शब्दों की सही वर्तनी बनानी थी। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कक्षा 8 में सुबोध राना प्रथम रहे

कक्षा 6 में श्रेयांश डंगवाल ने प्रथम, अनमोल सिंह कुत्याल द्वितीय व उमीका जौहर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 7 में यश सिंह और प्रियांशी कोरंगा ने प्रथम अनन्या बिष्ट और प्रज्ञान सिराव द्वितीय तथा अबीर दयाल सक्सेना और खुशी जोशी तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 8 में सुबोध राना ने प्रथम, हष्रदीप, कुमारी विनीता एवं यमुना सिद्धकी ने द्वितीय तथा श्रेया नेगी चिन्मय बिष्ट एवं अबान अब्दुल्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर संबोधित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती उर्मी रैना ने किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएँ श्रीमती संगीता खोलिया, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, श्रीमती संतोष रावत एवं सुश्री रिंकी बिष्ट आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.