HomeUttarakhandसामाजिक जागरूकता के ल‍िए विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया

सामाजिक जागरूकता के ल‍िए विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया

हल्‍द्वानी, खबर संसार। इंस्पिेरेशन पब्लिक स्कूल में आज शुक्रवार को ‘सामाजिक जागरूकता’ जगाने के उद्देश्य से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

नाटक में चारों सदनों रेड, ग्रीन, यलो व ब्लू के बीच प्रतिस्पर्धा हुयी जिसमें रेड हाउस का विषय ‘बचपन में संस्कारों का महत्तव’ ब्लू हाउस का ‘मानसिक अवसाद’, ग्रीन हाउस ‘सड़क सुरक्षा’ व यलो हाउस ‘घरेलु हिंसा’ था।

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने प्राप्‍त किया प्रथम स्थान 

चारों सदनों के विद्यार्थियों ने बड़ी ही रोचकता से अपने विषय को साधनों का प्रयोग कर वाह-वाही लूटी। इस नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ब्लू हाउस, द्वितीय स्थान येलो हाउस, रेड हाउस व तृतीय स्थान ग्रीन हाउस ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मेधांश पाण्डे को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरूस्कार दिया गया।

विजयी प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य अनुराग माथुर व उप-प्रधानाचार्या श्रीमती ममता तनेजा ने पुरूस्कृत किया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी अपने जीवन में इन नियमों का पालन कर अपने जीवन को खुशहाल बनाये। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चिरायु सुनठा व सुमेधा जोशी ने किया।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.