अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपको सतर्क कर सकती है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की एक हालिया स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, जो महिलाएं नियमित रूप से अधिक मात्रा में नॉनवेज और तली-भुनी चीजों का सेवन करती हैं, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा अन्य महिलाओं की तुलना में ज्यादा पाया गया है।
नॉनवेज और तली-भुनी चीजें क्यों बढ़ा रहीं खतरा?
स्टडी में यह बात सामने आई है कि केवल नॉनवेज ही नहीं, बल्कि अधिक ऑयली और डीप फ्राइड फूड भी शरीर में फैट सेल्स को बढ़ाता है। जब शरीर में फैट ज्यादा हो जाता है, तो हार्मोनल असंतुलन की स्थिति बनती है, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को न्योता दे सकती है। खासतौर पर अगर परिवार में पहले से ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास रहा हो, तो जोखिम और भी बढ़ जाता है।
अधपका मांस और गलत आदतें बन सकती हैं कारण
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अधपका या बार-बार बाहर का मांस खाने से शरीर में हानिकारक केमिकल्स जमा हो सकते हैं। ये केमिकल्स कोशिकाओं के असामान्य विभाजन को बढ़ावा देते हैं, जिससे ट्यूमर बनने की आशंका रहती है।
नॉनवेज खाते हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप नॉनवेज खाना बंद नहीं करना चाहते, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सीमित मात्रा में, अच्छी तरह पका हुआ नॉनवेज ही खाएं। बाहर के फास्ट फूड और तली-भुनी चीजों से दूरी बनाएं। रोजाना वॉक या एक्सरसाइज करें, ताकि मोटापा कंट्रोल में रहे। संतुलित और पौष्टिक आहार को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
कैंसर कैसे होता है?
कैंसर तब होता है जब शरीर की कुछ कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से तेजी से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर बना लेती हैं। ये कोशिकाएं आसपास के टिश्यू को नुकसान पहुंचाती हैं। खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और शारीरिक गतिविधि की कमी इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं।
अगर शरीर में किसी भी तरह की गांठ, बदलाव या असामान्य लक्षण दिखें, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लें। सही समय पर सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

