खबर संसार नई दिल्ली.कृषि दर्शन के जनक स्वामीनाथन, कल चेन्नई में होगा अंतिम संस्कार. भारत में 26 जनबरी 1967 से प्रसारित कृषि दर्शन कि किसानों के लिए था. टीवी में कृषि दर्शन आरंभ करने में महत्वपूर्ण भूमिका थी डॉ एम एस सस्वामी नाथ की. जी हां टेलीविजन के परदे पर, कृषि दर्शन जो कि देश का सबसे महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध और खासकर किसान भाइयों के लिए लोकप्रिय था उसके जनक अब हमारे बीच नहीं रहे.
जी हा 98 वर्षीय स्वामीनाथन का कल चेन्नई में निधन हो गया. उन्नत अनुवांशिक बीजों के जरिए गेहूं और धान का उत्पादन बढ़ाकर देश को भुखमरी की भायवह हालात से बाहर निकलने का श्रेय स्वामीनाथन को जाता है उन्होंने यह काम तब करके दिखाया जब 1960 के दशक में भारत अनाज के लिए दुनिया के सामने हाथ फैलाने को मजबूर था.
उस समय यानि 1965 में देश के तीसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देशवासियों से अपील करी थी कि एक समय का खाना छोड़ दें स्वामीनाथ के परिवार में तीन बेटियां सौम्या मधुर व नित्य स्वामीनाथन है उनकी पत्नी मीना का पिछले वर्ष निधन हो गया था प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार चेन्नई में 30 सितंबर को होगा म सक स्टालिन ने बताया उन्हें राजकीय सम्मान से विदाई दी जाएगी.














