मुबई, खबर संसार। ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने तालिबानी आतंकियों (Taliban Terror) की तुलना ‘हिंदुत्व’ (Hindutva) से कर दी है। इस पर हिन्दू संगठनों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है। सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग (Arrest Swara Bhasker) हो रही है।
बताते चल कि स्वरा भाष्कर अपनी फिल्मों से ज्यादा ट्वीट्स के लिए चर्चा में रहती है। स्वरा ने अफगानिस्तान और तालिबान की गहमागहमी के बीच कुछ नए ट्वीट्स किए हैं। स्वरा ने इनमें तालिबानी आतंकियों (Taliban Terror) की तुलना ‘हिंदुत्व’ (Hindutva) से कर दी है।
इसी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। ट्विटर पर #ArrestSwaraBhasker ट्रेंड कर रहा है, वहीं कुछ यूजर्स स्वरा के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने की भी मांग कर रहे हैं। जबकि एक यूजर ने कथित तौर पर पुलिस में इस बाबत शिकायत भी दर्ज करवा दी है।
स्वरा का वो ट्वीट जिस पर हो रहा है हंगामा
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने हिंदुत्व की तुलना तालिबानी आतंक से करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘हम तालिबान के आतंकी हमले से हैरान और सदमे में हैं और हिंदुत्व के आतंक को ‘ठीक’ नहीं मान सकते।
इसे भी पढ़े-सपा सांसद के इस बयान पर , (देशद्रोह) treason का केस दर्ज
हम तालिबन के आतंक पर शांति से नहीं बैठ सकते और हम ही हिंदुत्व के आतंक के बारे में नाराज होते हैं। हमारे मानवीय और नैतिक मूल्य पीड़ित या शोषण करने वाले की पहचान पर आधारित नहीं होने चाहिए।’
यूजर का दावा- पुलिस में दर्ज करवाई है शिकायत
स्वरा भास्कर के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। कुछ यूजर्स ने स्वरा पर कार्रवाई की मांग की है। एक यूजर ने लिखा है कि आईपीसी की धरा 295ए के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले को 3 साल तक की जेल हो सकती है।
स्वरा भास्कर पर कार्रवाई होनी चाहिए। जबकि इसी बीच वकील युक्ति राठी नाम की यूजर ने बताया है कि उन्होंने स्वरा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
फेसबुक पर खबरें पढ़ने के लिए हमारे पेज को लाइक करें
