HomeInternationalचीन से आर-पार के मूड में ताइवान, खरीदेगा 400 अमेरिकी एंटी-शिप मिसाइल

चीन से आर-पार के मूड में ताइवान, खरीदेगा 400 अमेरिकी एंटी-शिप मिसाइल

जी, हां चीन और ताइवान में बीच तनाव हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। ड्रैगन की ओर से सैटलाइट छोड़े जाने के कारण उत्तरी ताइपे में उड़ानों में देरी की खबर सामने आई। वहीं ताइवान मुद्दे पर चीन ने अमेरिका को धमकी दी है। अब ड्रैगन की हरकतों से परेशान ताइवान भी आर-पार के मूड में नजर आ रहा है। उसने अमेरिकी हथियारों को लेकर एक बड़ी डील की है। ताइवान 400 से अधिक अमेरिकी एंटी शिप हार्पून मिसाइलें खरीदेगा।

ब्लूमबर्ग न्यूज ने एक व्यापार समूह के नेता और इस मुद्दे से परिचित लोगों के हवाले से बताया है कि ताइवान चीन से बढ़ते खतरे के मद्देनजर 400 से अधिक अमेरिकी भूमि-लॉन्च हार्पून मिसाइल खरीदेगा। पेंटागन ने खरीदार का नाम लिए बिना 7 अप्रैल को 400 एंटी-शिप मिसाइलों के लिए 1.17 बिलियन डॉलर के अनुबंध की घोषणा की और कहा कि उत्पादन मार्च 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है।

अमेर‍िका ताइवान को रक्षा उपकरण उलब्‍ध कराता रहेगा

पेंटागन ने सौदे पर सीधे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ताइवान को पर्याप्त आत्मरक्षा क्षमता बनाए रखने में सक्षम बनाने के लिए आवश्यक रक्षा उपकरण और सेवाएं उपलब्ध कराता रहेगा। 2020 में taiwan ने कहा था कि उसने अपने सैन्य आधुनिकीकरण के प्रयासों के तहत भूमि-आधारित बोइंग-निर्मित हार्पून एंटी-शिप मिसाइल खरीदने की योजना बनाई है।

समाचार रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर, ताइवान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुन ली-फांग ने एक नियमित मीडिया सम्मेलन में कहा कि मंत्रालय ने पहले खरीद के बारे में जानकारी का खुलासा ये कहते हुए किया था कि यह “आश्वस्त” था कि सौदा तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.