HomeInternationalपाक पुलिस को तालिबान ने वीडियो जारी कर कहा हमसे लड़ना बंद...

पाक पुलिस को तालिबान ने वीडियो जारी कर कहा हमसे लड़ना बंद करो…

जी, हां आप ने सही पढ़ा पाक पुलिस को तालिबान ने वीडियो जारी कर कहा हमसे लड़ना बंद करो वरना हम भी खुल कर सामने आ जाएंगे। बता दे की 12 साल पहले अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अपने घर के पीछे पड़ोसियों के लिए सांप मत पालो। एक दिन ये सांप तुम्हें ही डसेगा। लेकिन तब पाकिस्तान को आंतक फैलाना था। अब पाकिस्तान के साथ यही हो रहा है कि उसका पाला हुआ सांप उसे ही डस रहा है।

उस सांप का नाम है तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी जो इन दिनों पाकिस्तान के लिए सिर दर्द बना हुआ है। पाकिस्तान वैसे तो आतंकियों का सबसे महफूज पनाहगाह है, इस बात से तो पूरी दुनिया वाकिफ है। हाल ही में आतंकी संगठन टीटीपी ने एक वीडियो जारी किया है और इसके जरिए पाकिस्तान को चेतावनी भी दे डाली है।

पाकिस्तानी तालिबान ने बिगड़ती सुरक्षा और आर्थिक स्थिति के बीच आतंकवादी समूह से लड़ना जारी रखने पर देश की पुलिस को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। एक वीडियो संदेश में टीटीपी ने पुलिस से आतंकवाद के खिलाफ युद्ध बंद करने और पुलिस बल प्रयोग को छोड़ने की मांग की है।

पाक पुलिस को भेजे वीडियो संदेश में कहीं ये बात

पाक पुलिस को भेजे वीडियो संदेश में टीटीपी ने पुलिसकर्मी से युद्ध से दूर रहने को कहा है। बता दें कि इन दिनों पाकिस्तान के दो राज्यों खैबर पख्तूनवा और बलूचिस्तान दोनों ही जगहों पर विद्रोह भड़का हुआ है। बलूचिस्तान आजादी मांग रहा है तो केपीके यानी खैबर के पश्तून पाकिस्तान पर ही कब्जा चाहते हैं।

पंद्रह साल पहले पाकिस्तानी सुरक्षा प्रतिष्ठान ने “अच्छे” और “बुरे” तालिबान की संज्ञा दुनिया के सामने रखी थी। अच्छे तालिबान अफगान तालिबान और अन्य समूह थे, जिनमें सुन्नी चरमपंथी समूह शामिल थे और व्यापक अर्थों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा सहित क्षेत्र में पाकिस्तान के हितों की सेवा करने वाले समूह शामिल थे। जबकि टीटीपी को बुरे तालिबान की श्रेणी में रखा गया।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.