HomeInternationalतालिबान का नया फरमान: महिला एंकर्स को मुंह ढंककर करनी होगी एंकरिंग

तालिबान का नया फरमान: महिला एंकर्स को मुंह ढंककर करनी होगी एंकरिंग

काबुल, खबर संसार। तालिबानी शासकों ने अब टीवी चैनल्स की सभी महिला एंकर्स को चेहरा ढंक कर कार्यक्रम पेश करने का आदेश दिया है। देश के सबसे बडे़ मीडिया आउटलेट ने गुरुवार को तालिबान के फरमान के बारे में जानकारी दी।

टोलोन्यूज चैनल ने एक ट्वीट में कहा कि आदेश तालिबान के सदाचार उप मंत्रालय व सूचना व संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। सभी मीडिया आउटलेट्स को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। चैनल ने बताया कि आदेश को आखिरी चेतावनी के रूप में मानने को कहा गया है।

यह आदेश प्रत्येक मीडिया ग्रुप पर लागू

मीडिया हाउस के अनुसार अफगानिस्तान का आदेश प्रत्येक मीडिया ग्रुप पर लागू किया जा रहा है। अफगानिस्तान के स्थानीय मीडिया अधिकारी ने पुष्टि की कि उनके स्टेशन को आदेश प्राप्त हुआ है लेकिन वह इस आदेश को लेकर चर्चा को तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि स्टेशन के पास और कोई विकल्प नहीं है।

कई महिला एंकरों और प्रस्तुतकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे कार्यक्रम प्रस्तुत करने के दौरान अपने चेहरे को मास्क से ढके हुए दिख रही थीं। एक प्रमुख टोलो प्रस्तोता, यल्दा अली ने खुद का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक कैप्शन के साथ फेस मास्क लगाया गया था- तालिबान के आदेश पर एक महिला को मिटाया जा रहा है।

पूर्व के कार्यकाल में भी तालिबान ने काफी सख्ती की थी

1996-2001 तक तालिबान के पहली बार सत्ता में आने के दौरान, महिलाओं पर भारी प्रतिबंध लगाए गए। उस दौरान महिलाओं को एक ऐसा बुर्का पहनना अनिवार्य था, जो आंखों को एक जाली से ढकता था। महिलाएं पूर्व के कार्यकाल में भी सार्वजनिक जीवन और शिक्षा से वंचित कर दी गई थीं।

इसे भी पढ़े-अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम व स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स का विशेष मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.