हल्द्वानी, खबर संसार। दि मास्टर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पनियाली, हल्द्वानी में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक चन्दन सिंह एवं निदेशक श्रीमती नेहा बिष्ट रैकवाल द्वारा सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
दि मास्टर्स स्कूल के बच्चों द्वारा शिक्षक दिवस विषय पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया, इस दौरान सभी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गए कार्यक्रम मनमोहक वह शिक्षाप्रद रहे। बच्चों ने संगीत के माध्यम से गुरु का महत्व बताया।
विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित भी किया
दि मास्टर्स विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में उपस्तित अधियापक एवं अधियपिकाओ का किरदार निभाया एवं विद्यालय के शिक्षकों को अलग-अलग विषय अनुसार शीर्षकों से सम्मानित किया।
विद्यालय के निदेशक श्रीमती नेहा बिष्ट रैकवाल द्वारा बच्चों को शिक्षक–विद्यार्थी के मध्य मजबूत नजदीकी रिश्ता कैसे बनाया जाए पर अपना मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमान रमेश महरा द्वारा शिक्षकों की भूमिका एवं विद्यार्थियों के प्रति पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया, सभी शिक्षकों द्वारा दिए गए कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंशा की गयी।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
















