HomeNationalबडगाम में बिहार के मजदूरों पर आतंकियों ने की फायरिंग, एक की...

बडगाम में बिहार के मजदूरों पर आतंकियों ने की फायरिंग, एक की मौत एक घायल

श्रीनगर, खबर संसार। कश्मीर के बडगाम के चडूरा के मगरेपोरा में दो गैर स्थानीय मजदूरों पर फायरिंग की गई जिसमें एक की मौत हो गई। मृतक का नाम दिलखुश कुमार है जो बिहार के रहने वाले थे। दोनों मजदूर ईट-भट्ठे पर काम करने वाले थे। घायल मरीज को इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले गुरुवार सुबह आतंकियों ने कुलगाम में एक बैंक मैनेजर की हत्या कर दी थी।

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के चदूरा इलाके के मगरेपोरा में आतंकवादियों ने एक ईंट भट्ठे में काम कर रहे 2 बाहरी (बिहार) मजदूरों पर फायरिंग कर दी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़े-सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पूल फोटो, फैंस के होश उड़े

घाटी में लगातार टारगेट किलिंग

कश्मीर में लगातार हो रही टारगेट किलिंग से दहशत का माहौल है। लगातार हो रहे हमलों ने वहां रह रहे हिंदुओं को डरा दिया है। गुरुवार सुबह ही कुलगाम में एक बैंक मैनेजर विजय कुमार को गोलियों से भून दिया गया। दो दिन पहले कुलगाम में ही एक स्कूल टीचर रजनी बाला की हत्या कर दी गई।

कश्मीरी पंडितों ने किया पलायन का ऐलान

इस बीच कश्मीरी पंडितों ने घाटी से सामूहिक रूप से पलायन करने का ऐलान किया है। 3 जून को कश्मीरी पंडित घाटी से एक साथ पलायन करेंगे। गुरुवार को बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या के बाद कश्मीरी पंडितों ने आपात बैठक बुलाई. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

पिछले 22 दिनों से चल रहा प्रदर्शन

कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा कैंप में रह रहे प्रदर्शनकारी रंजन जुत्शी ने बताया कि पिछले 22 दिनों से सभी प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी मांग है कि हमें यहां से सुरक्षित निकाला जाए। आज विजय कुमार की और परसों रजनी बाला की निर्मम हत्या कर दी गई। जिस दिन राहुल भट्ट की हत्या हुई थी, हमने उस दिन ही कहा था कि हमें यहां से सुरक्षित निकाला जाए। जिस तरह 1990 में हमारा पलायन हुआ था। अब सभी उस तरह ही पलायन कर रहे हैं करीब 3000 कर्मचारी पहले ही जम्मू पहुंच चुके हैं। मट्टन इलाके से 20 गाड़ियां निकल चुकी हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.