HomeUttarakhandजाने क्यों बिजली विभाग ने पुलिस सुरक्षा में किच्छा में लगाए स्मार्ट...

जाने क्यों बिजली विभाग ने पुलिस सुरक्षा में किच्छा में लगाए स्मार्ट मीटर

किच्छा (दिलीप अरोरा)। कुछ दिन पूर्व किच्छा विधान सभा के शंकर फार्म मे स्थानीय विधायक तिलक राज बेहड ने स्मार्ट विधुत मीटर का जमकर विरोध किया था विरोध भी ऐसा वैसा नहीं मीटर को सडक पर पटक पटक कर ईंट मारकर भी तोड़ा था जिसके बाद यह पूरा मामला देहरादून तक जा पंहुचा था औऱ यह मुद्दा सड़को पर स्मार्ट मीटर की शव यात्रा के रूप मे औऱ विधान सभा तक भी गूंजा था।

इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे को जमकर उठाया। लेकिन अब जहाँ से स्मार्ट मीटर के विरोध की चिंगारी ने भड़कना शुरू किया था औऱ स्थानीय कांग्रेस विधायक ने कहा था की हम यहां स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे औऱ लगेंगे तो हम इसका विरोध भी करेंगे।

मीटर लगा इसके फायदे बताए गए

इस पर आज बिजली विभाग की टीम स्मार्ट विधुत मीटर को लेकर भारी संख्या मे पुलिस बल के साथ किच्छा पहुंची औऱ पुलिस की सुरक्षा मे इनको मुख्य बजार मे लगाना शुरू किया। लगाने के बाद बिजली उपभोगताओं को मीटर के फायदे औऱ आप अपने फोन मे कैसे इसका उपयोग देख सकते हैं इनसे जुडी जानकारी औऱ भविष्य मे यदि आप इसको चाहे तो प्रीपेड मीटर मे कैसे बदलेंगे या प्रीपेड कर सकते हैं उसके भी क्या फायदे होंगे इन सभी बातो को बताया गया।

इस मौक़े पर पुलिस बल के साथ व्यापारी मंडल के महामंत्री औऱ एसडीओ व बिजली विभाग की टीम मौजूद रही।लेकिन कांग्रेस पार्टी की तरफ से फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया या विरोध देखने को नहीं मिला हैं जैसा की इससे पहले अब तक इस मीटर के मुद्दे पर देखने को मिली हैं ।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.