spot_img
spot_img
HomeUttarakhandडॉन बास्को स्कूल में धूमधाम के साथ मना उत्तराखण्ड राज्य का स्थापना...

डॉन बास्को स्कूल में धूमधाम के साथ मना उत्तराखण्ड राज्य का स्थापना दिवस

हल्द्वानी, खबर संसार। डॉन बास्को सीनियर सेकेण्डरी स्कूल बेरीपड़ाव, मोटाहल्दु द्वारा, उत्तराखण्ड राज्य के 22 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, राज्य के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर, School में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस उपलक्ष्य पर कक्षा के स्तर के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य से सम्बन्धित विषयों पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और हाउस के सूचना पट्टों को भी इसी विषय पर प्रदर्शित किया गया।

दिवस का आगाज दैनिक विद्यालयी सभा और कुमांउनी प्रार्थना के साथ हुआ और कार्यक्रम का आरम्भ प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के उद्घाटन भाषण के साथ हुआ।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा इसे सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायी। मंच संचालन का जिम्मा श्रीमती रजनी जोशी और श्री नरेन्द्र कुमार ने बखूबी निभाया।

नंदा -सुनंदा की झाकी का किया प्रदर्शन

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं द्वारा कुमाउनीं समूहगान का मंचन किया गया तथा बच्चों द्वारा कविता पाठ और कुमाउंनी नृत्य के द्वारा नंदा -सुनंदा की झाकी को प्रदर्शित किया।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 5 वर्ग में मीना भाकुनी ने प्रथम स्थान हासिल किया, विशाल पाण्डे, कार्तिक खोलिया, दीपिका रजवार संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, तथा आयुश और लाभाष्ां संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा 6 से 8 तक के वर्ग में कृर्तिका भट्ट प्रथम स्थान, नंदिनी शुक्ला द्वितीय तथा नमन मठपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 9 के वर्ग में करन कपकोटी ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय तथा रूद्रांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चेयर पर्सन श्रीमती आरती बिष्ट ने विजेता प्रतिभागियों को उनके अभिभावको के सम्मुख पारितोषित वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

अंत में चेयरपर्सन महोदया ने सभी उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावक एवं विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन की उदघोषण की।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.