HomeNationalदिल्ली मेट्रो में वायरल हुई लड़की ने सामने आकर दिया बयान, कहीं...

दिल्ली मेट्रो में वायरल हुई लड़की ने सामने आकर दिया बयान, कहीं ये बात…

दिल्ली मेट्रो में ट्रैवल कर रही एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जो की मह‍िला कोच में बैठी हुई थी। वीड‍ियों में लड़की काफी कम कपड़ों में यात्रा करती द‍िखाई दे रही है।

बाद में महिला खड़ी होकर वहां से चली जाती है। इसकी तुलना सोशल मीडिया पर लोग टीवी कलाकार उर्फी जावेद से कर रहे है, जो अपने लुक और कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती है।

लड़की ने खुद सामने आ कर द‍िया बयान

इस मामले में वायरल हो रही युवती ने खुद सामने आकर बयान दिया है। इस वायरल युवती का नाम रिदम चन्ना है, जो 19 वर्ष की है। रिदम एक मॉडल और एक्टर है, जो कि अपने पहनावे को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि उनका पहनावा लंबे समय से ऐसा ही रहा है। वो कई महीनों से मेट्रो में भी इसी रूप में यात्रा करती रही है, जो अब वायरल हो रही है।

रिदम का कहना है कि वो रूढ़िवादी परिवार से ताल्लुक रखती है। परिवार में इस तरह के रहन सहन की इजाजत नहीं थी। मगर वो अपने मन के मुताबिक जीवन जीना चाहती है, इसलिए जो उनके मन में आता है वो जरुर करती है। उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो में सिर्फ पिंक लाइन पर उनके कपड़ों को लेकर उन्हें यात्रा करने की इजाजत नहीं मिली थी। अन्य लाइनों पर उन्हें इस तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा है।

दिल्ली मेट्रो ने जारी किया बयान

दिल्ली मेट्रो के एक कोच में कथित तौर पर ‘छोटे कपड़ों’ में यात्रा कर रही एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘डीएमआरसी अपने यात्रियों से सभी सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन करने की उम्मीद करती है जो समाज में स्वीकार्य हैं।

’’ बयान के मुताबिक, यात्रियों को ऐसे किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए या ऐसा कोई पहनावा नहीं पहनना चाहिए जिससे दूसरे यात्रियों की संवेदनाएं आहत हों। दिल्ली मेट्रो ने कहा कि डीएमआरसी का संचालन और रखरखाव अधिनियम में अभद्रता को धारा 59 के तहत दंडनीय अपराध के रूप में सूचीबद्ध करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने सभी यात्रियों से अपील करते हैं कि वे मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में यात्रा करते समय कृपया मर्यादा बनाए रखें। हालांकि, यात्रा करते समय कपड़ों की पसंद जैसे मुद्दे एक व्यक्तिगत मुद्दा है और यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे एक जिम्मेदार तरीके से अपने आचरण को स्व-विनियमित करें।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.