HomeUttar Pradeshज्ञानवापी में मुस्लिमों के प्रवेश का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर,...

ज्ञानवापी में मुस्लिमों के प्रवेश का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर, 30 को सुनवाई

वाराणसी, ख्बर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा ज्ञानवापी में मुस्लिमों के प्रवेश का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है जिसकी  सुनवाई 30 मई को होगी। याचिका में तीन मांग की गई थी। इसमें ज्ञानवापी मस्जिद को हिंदुओं को सौंपने, वहां दूसरे समुदाय के प्रवेश पर रोक और आदि विशेश्वर की पूजा पाठ करने की अनुमति मांगी गई थी।

बुधवार को सिविल जज- सीनियर डिवीजन से सिविल जज सीनियर डिवीजन/ फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र पांडेय की अदालत में केस स्थानांतरित कर दिया गया। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने इसकी सुनवाई की तारीख 30 मई निर्धारित कर दी है। ज्ञानवापी मामले की वादी राखी सिंह के चाचा जितेंद्र सिंह बिसेन की पत्नी किरण सिंह ने मंगलवार को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रवि कुमार दिवाकर की अदालत में एक अर्जी दाखिल कर मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की थी।

इसे भी पढ़े-वेब सीरीज पंचायत 2 के बनराकस और विनाद के बारे कितना जानते है आप

इन लोगों ने दर्ज कराया था वाद

अदालत ने इसे प्रकीर्णवाद के रूप में दर्ज कर लिया था। किरण सिंह विश्व वैदिक सनातन संघ की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री हैं। उनके पति जितेंद्र बिसेन अध्यक्ष हैं। आदिविश्वेश्वर की वाद मित्र किरण सिंह और वादी विकास साह व विद्याचंद ने मंगलवार को 77 पेज, 122 पैरा में तीन बिंदुओं पर अदालत आवेदन दिया था।

शिवम गौड़, मानबहादुर सिंह आदि अधिवक्ताओं की ओर से दायर याचिका में मांग की गई थी कि मुस्लिम पक्ष को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में प्रवेश के लिए प्रतिबंधित किया जाय, ज्ञानवापी परिसर हिन्दुओं को पूजा-पाठ करने के लिए सौंप देने का आदेश दें। साथ ही तत्काल प्रभाव से भगवान् आदि विश्वेश्वर की प्रतिदिन पूजा-अर्चना प्रारम्भ कराई जाए। उन्होंने कोर्ट कमीशन कार्यवाही की रिपोर्ट की भी दलीलें दीं।

इसे भी पढ़े-अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम व स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स का विशेष मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.