मुंबई, खबर संसार। कपिल शर्मा शो पर अपनी किताब की प्रमोशन के लिए पहुंची केंद्रीय मंत्री Smriti Irani के साथ काॅमेडी से पहले ट्रेजडी हो गई। दरअसल, कपिल शर्मा शो पर स्मृति ईरानी अपनी किताब ‘लाल सलाम’ के बिना प्रमोशन के ही वापिस घर लौट आईं।
बता दें कि कपिल शर्मा शो पर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सेट के गार्ड ने पहचानने से इनकार कर दिया और सेट पर जाने से रोक दिया, इस पर नाराज मंत्री बिना शूटिंग के ही वापिस लौट गईं। बता दें कि इस कपिल शर्मा शो में स्मृति ईरानी अपनी किताब ‘लाल सलाम’ को प्रमोट करने आईं थीं।
इसे भी पढ़े-ये भी पढ़ें:सिंह-राशि वालो को अनुकूलता बढ़त पर रहेगी
गार्ड ने पहचानने से किया इंकार
जब कपिल और उनकी प्रोडक्शन की टीम को स्मृति ईरानी की नारजगी के बारे में पता लगा तो प्रोडक्शन टीम ने उनसे (स्मृति ईरानी) से बात करने की काफी कोशिश की, लेकिन आखिरकार शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी। उसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा और कपिल की प्रोडक्शन टीम से काफी देर तक उनकी बातचीत हुई।
स्मृति काफी देर तक गार्ड को समझाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन गार्ड नहीं माना। तभी जोमैटो का डिलीवरी बॉय आया, और वह अंदर कलाकारों के लिए फूड पैकेट देने चला गया, गार्ड ने उसे बगैर कुछ पूछे जाने दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री काफी नाराज हुईं।
इसे भी पढ़े-इमरान ने मना पाकिस्तान हुआ कंगाल, हर पाकिस्तानी पर 1.75 लाख का कर्ज
जानकारी के अनुसार उन्होंने प्रोडक्शन टीम और कपिल शर्मा को फोन भी लगाए, लेकिन बात नहीं हो पाई। आखिर नाराज होकर स्मृति ईरानी बगैर शूट किए वापस लौट गईं। जब सिक्योरिटी गार्ड को यह बात पता चली कि उसने जिन्हें अंदर जाने से रोक दिया वे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी थीं तो घबराकर वह सेट से भाग खड़ा हुआ। उसने अपना फोन भी बंद कर दिया है।



