HomeSportपाकिस्तान पर भारी पड़ा क्रिकेट का नया नियम, भारत ने उठाया फायदा

पाकिस्तान पर भारी पड़ा क्रिकेट का नया नियम, भारत ने उठाया फायदा

नई दिल्ली, खबर संसार। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों को आईसीसी के नए नियम का खामियाजा भुगतना पड़ा। दरअसल भारत और पाकिस्तान के गेंदबाज निर्धारित समय में 20 ओवर डालने में असफल रहे। इसका असर मैच के परिणाम पर भी पड़ा। हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा की पारी की बदौलत भारत ने पाकिस्तान पर रोमांचक जीत दर्ज की

क्या है आईसीसी का नया नियम

आईसीसी ने नए नियम के मुताबिक, गेंदबाजी करने वाली टीम को हर हाल में तय समय के भीतर अपने कोटे के ओवर पूरे करने होंगे। अगर टीम ओवर रेट में निर्धारित समय से पीछे रहती है तो बाकी बचे ओवर में उसका एक फील्डर 30 गज के दायरे से बाहर नहीं खड़ा हो पाएगा। उसे अंदर ही रहना होगा। इस नियम से गेंदबाजी करने वाली टीम को नुकसान उठाना पड़ रहा है। फिलहाल, पावरप्ले (पहले 6 ओवर) के बाद 30 गज के सर्कल के बाहर 5 फील्डर रहते हैं। लेकिन नए नियमों के बाद केवल 4 फील्डर ही घेरे के बाहर रह पाएंगे। यह नियम 16 जनवरी 2022 से लागू है।

रोहित शर्मा भी नए नियम के फेर में फंसे

पाकिस्तान की टीम एक समय 17 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसा लग रहा था कि टीम 135 का स्कोर भी नहीं बना पाएगी। लेकिन आखिरी ओवरों में स्लो ओवर रेट के चलते रोहित को एक फील्डर 30 गज के अंदर लाना पड़ा। इसके बाद पाकिस्तान पुछल्ले बल्लेबाज आखिरी 17 गेंदों में 33 रन बनाने में सफल रहे।

बाबर आजम को भी लगा तगड़ा झटका

पाकिस्तान की टीम निर्धारित समय में 17 ओवर ही फेंक सकी थी। इसके बाद आखिरी तीन ओवर में बाबर आजम को एक फील्डर सर्कल के अंदर लाना पड़ा। यहीं से बराबरी चल रहा मैच भारत के पक्ष में आ झुका। भारत को आखिरी 18 गेंद में 32 रन चाहिए थे। नसीम शाह 18वां ओवर डालने आए तो उनके ओवर में हार्दिक-जडेजा ने 11 रन जोड़े।

अब भारत को 12 गेंद में 21 रनों की जरूरत थी। बाबर ने 19वें ओवर में पाकिस्तान के सबसे अनुभवी गेंदबाज हारिस रऊफ को गेंद सौंपी। पंड्या ने रऊफ को तीन चौके जड़े। भारत 14 रन बटोरने में सफल रहा। आखिरी ओवर में पंड्या ने स्पिनर मोहम्मद नवाज की गेंद पर छक्का जड़कर भारत को जीत दिला दी।

इसे भी पढ़े-BCCI ने शेयर की 11 तस्वीरें, पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते है ये खिलाड़ी?

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.